{"_id":"58220f584f1c1bf67eb38da9","slug":"bdo-out-of-mandal-many-employee-not-present-on-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में बीडीओ मुख्यालय से बाहर, कई कर्मचारी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में बीडीओ मुख्यालय से बाहर, कई कर्मचारी गायब
देवरिया/ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी/देवरिया। प्रभारी डीएम/सीडीओ राजेश कुमार त्यागी के औचक निरीक्षण में अफसरों और कर्मचारियों की मनमानी सामने आ गई। भाटपाररानी बीडीओ ज्ञानचंद्र बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर होने की जानकारी मिली।
भाटपाररानी और देवरिया सदर ब्लॉक के एक दर्जन कर्मचारी गायब मिले। जिनका वेेतन रोकने का निर्देश दिया है। ब्लॉक मुख्यालयों में साफ-सफाई की पोल खुल गई। नाराज प्रभारी डीएम ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। इस कार्रवाई से खलबली मच गई।
प्रभारी डीएम सुबह 10.30 बजे देवरिया सदर ब्लॉक पहुंचे। निरीक्षण में एडीओ (आईएसबी) राम अधार उपाध्याय, प्रांतीय रक्षक दल के ध्रुव सिंह, एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार, अवर अभियंता आरईएएस गिरिजेश दुबे, आंकिक ओमप्रकाश पांडेय, सहायक लेेेखाकार धर्मेंद्र गुप्ता, पत्रवाहक सत्यनारायण प्रसाद, कामदार मोहन अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
प्रभारी डीएम ने अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। भाटपाररानी ब्लॉक के निरीक्षण में बीडीओ के अलावा एकाउंटेंट दीनदयाल अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने कर्मचारी का वेतन रोकते हुए जवाब मांगा है। परिसर में फैली गंदगी देखकर वह भड़क गए।
ब्लॉक परिसर में स्थित शौचालय की हालत सफाई के अभाव में दयनीय थी। उन्होंने कर्मचारी सुग्रीव यादव और विद्यावती देवी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। भाटपाररानी ब्लॉक परिसर में स्थित शौचालय मेें गंदगी देखकर दो कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। यहां चल रहे प्रधानों के प्रशिक्षण में गायब जिला समन्वयक रमेंद्र त्रिपाठी, अजीत तिवारी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश डीपीआरओ को दिया।
प्रभारी डीएम ने राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय फुलवरिया का निरीक्षण किया।
100 में महज 15 बालिकाएं ही मौजूद मिलीं। पीटी टीचर पूजा चौरसिया और चंद्रावती गुप्ता अनुपस्थित थीं। उन्होंने बीएसए को मानदेय रोकने और स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। तीन लाइटें खराब मिलने पर नेडा को ठीक कराने का निर्देश दिया।
प्रभारी डीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने भाटपाररानी नगर पंचायत का निरीक्षण किया। नगर पंचायत में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। सड़कों पर अतिक्रमण और जाम की समस्या से लोग जूझते नजर आए। नगर की नालियां जाम मिलीं।
नियमित सफाई नहीं होने की जानकारी मिली। अधिशासी अधिकारी की ओर से लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व को कार्रवाई करने को कहा। प्रभारी डीएम ने भिंडा मिश्र में बन रहे बालिका छात्रावास की गुणवत्ता खराब मिलने पर नाराजगी जाहिर की।