{"_id":"63d173c15bd0596fce53dfe3","slug":"bdc-approved-5-crore-work-plan-deoria-news-gkp46547953-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में पांच करोड़ की कार्ययोजनाएं अनुमोदित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में पांच करोड़ की कार्ययोजनाएं अनुमोदित
विज्ञापन
भटनी ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में उपस्थित सदस्य व प्रधान
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत की बैठक में पांच करोड़ की कार्ययोजनाएं अनुमोदित
भटनी। क्षेत्र पंचायत सदस्य की बैठक में पांच करोड़ की विकास योजनाओं को संचालित करने पर मुहर लगाई गई। ब्लॉक सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख रनिया देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बीडीओ आनंद प्रकाश ने एजेंडा प्रस्तुत करते हुए संचालित विकास योजनाओं के बारे में सदस्यों को जानकारी दी। इसके पश्चात शुरू हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में जल संरक्षण व निकासी, परिषदीय विद्यालयों के सुंदरीकरण व प्रधानमंत्री आवास योजना, विभिन्न प्रकार के पेंशन समेत कई प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रनिया देवी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण व जल निकासी का विशेष प्रबंध पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा।
कुछ सदस्यों ने पुरानी कार्ययोजना के अधूरे कार्यों का जिक्र किया। इस पर बजट न होने का हवाला दिया गया। जिला पंचायत सदस्य अजित कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन के संदर्भ में लापरवाही का आरोप लगाया। वही जिला पंचायत सदस्य उपेंद्र यादव ने ब्लॉक कर्मियों के अनुपस्थित रहने का मुद्दा उठाया। बीडीओ ने व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। जिला पंचायत सदस्य बंटी यादव ने बैठक में कार्ययोजना में शामिल सभी कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की। इसके पूर्व बीडीओ आनंद प्रकाश ने एक-एक कार्ययोजना के बारे में सभी सदस्यों को बताया और इसे पूरा करने में सहयोग करने को कहा। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमाशंकर यादव, कैलाश यादव, सुरेंद्र गोंड़, अवधेश सिंह, रामकृपाल, सुभावती देवी, ललित कुमार, जाहिद हुसैन, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।