{"_id":"5f06009b8ebc3e63d0169d6b","slug":"bcricks-owner-recover-from-criminals-deoria-news-gkp3574576176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठा कारोबारी को पुलिस ने खोजा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठा कारोबारी को पुलिस ने खोजा, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
एसपी ने अपरहण का पर्दाफाश किया।
- फोटो : DEORIA
ईंट भट्ठा कारोबारी को पुलिस ने खोजा, पांच गिरफ्तार
गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से स्कार्पियो, लाइसेंसी दो पिस्टल, रिवाल्वर, रायफल बरामद
रुपये की लेन-देन को लेकर हुआ था अपहरण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खामपार थाना क्षेत्र के निशनियां पैकौली निवासी ईंट भट्ठा कारोबारी अरविंद शाही के अपहरण के मामले में पुलिस एवं एसओजी ने सात जुलाई को कतरारी मोड़ के पास से अरविंद को खोज निकाला औ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। उनके कब्जे से दो पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक राइफल सहित 38 कारतूस भी बरामद किए हैं। सभी असलहे लाइसेंसी हैं। इनके अलावा तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गईं हैं।
पुलिस लाइंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि खामपार थाना क्षेत्र के निशनियां पैकौली गांव निवार्सी इंट भट्ठा मालिक अरविंद शाही को दो लोगों ने तीन जुलाई को फोन कर बुलाया और कहीं लेकर चले गए। जब दूसरे दिन भी वह नहीं लौटे तो उनके चाचा वशिष्ठ शाही ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज कर खामपार पुलिस एवं एसओजी टीम अपहृत ईंट भट्ठा मालिक की तलाश में जुटी थीं। मंगलवार को सूचना मिली कि अरविंद का अपहरण करने वाले बदमाश उन्हें लेकर कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने कतरारी मोड़ पर घेरेबंदी कर वाहनों की चेकिंग में जुट गई। इसी बीच एक स्कार्पियो गाड़ी को रोका गया, जिसमें अरविंद शाही को लेकर पांच बदमाश कहीं भागने की फिराक में थे। तलाशी लेने पर रायफल, रिवाल्वर एवं दो पिस्टल बरामद की गई। पूछताछ में इनकी पहचान खामपार थाना क्षेत्र के संवरेजी गांव निवासी आदित्य शांडिल्य, भलुअनी के बढ़पुरवा निवासी नीतिश पाठक उर्फ टिंकल, मदनपुर क्षेत्र के अजयपुरा गांव ़निवासी भरतभूषण उर्फ बृजभूषण, खुखुन्दू थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी जयशंकर प्रसाद मिश्र, खुखुंदू थाना क्षेत्र के बीजापुर झंगटौर गांव निवासी राजन मिश्रा के रूप में हुई। तलाशी में जयशंकर के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, भरत भूषण के पास से एक लाइसेंसी रायफल, नीतीश पाठक के पास से एक लाइसेंसी पिस्टल और एक अन्य दूसरी लग्जरी गाड़ी से पिस्टल समेत सभी के पास से 70 हजार रुपये बरामद किया है। एसपी ने बताया कि नीतीश की पिस्टल इसकी पत्नी के नाम से है। यह अवैध रूप से अपने साथ लेकर चल रहे थे।
इनसेट
बरामद असलहों का लाइसेंस होगा निरस्त
देवरिया। आरोपियों के पास से बरामद असलहों के लाइसेंस निरस्त होंगे। एसपी ने डीएम को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। एसपी ने बताया गिरफ्तार बदमाशों का लंबा नेटवर्क है और अवैध शराब की तस्करी में भी लिप्त हैं। नेटवर्क में शामिल अन्य सदस्यों की कुंडली तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
अपहृत पर भी कई थानों में दर्ज है केस
देवरिया। अपहृत अरविंद शाही पर खामपार थाने के अलावा सिवान के मैरवा थाने में आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में इसका आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। आरोपी राजन मिश्रा का दावा है र्कि इंट भट्ठा मालिक ईंट के लिए काफी दिन पहले रुपये लिए थे, जो वापस नहीं कर रहे थे। दबाव बनाने पर छह लाख का चेक ईंट भट्ठा मालिक ने दिया था। जबकि ईंट भट्ठा मालिक किसी प्रकार का कोई चेक देने से इन्कार कर रहे थे। वहीं, राजन मिश्रा का भी ईंट भट्ठा चलता है। अपहृत के 3.31 लाख रुपये पुलिस अभी बरामद नहीं कर सकी है।
इनसेट
सफलता हासिल करने वाली टीम
देवरिया। अपहृत को बरामद और आरोपियों को पकड़ने में खामपार एसओ बीरबहादुर सिंह, एसओजी प्रभारी अनिल यादव, दरोगा घनश्याम मिश्र, दरोगा संतोष सिंह, अवधेश यादव, सिपाही योगेंद्र सिंह, प्रशांत, राहुल, मेराज अहमद, अरुण खरवार, धनंजय श्रीवास्तव, सुदामा यादव, शिवेंद्र चौधरी, धनीराम, अनिल कुमार, बद्री विशाल, अरुण यादव, रामसागर शामिल रहे।
अवैध शराब के पैसे को लेकर हुई थी तकरार
देवरिया। खामपार के निशनियां पैकौली निवासी अरविंद शाही के अपहरण की घटना में कई झोल हैं। पुलिस का कहना है कि अरविंद शाही की राजन मिश्रा से शराब के धंधे एर्वं इंट कारोबार को लेकर रुपये का लेन-देन होता रहा। दोनों में 11 लाख रुपये की लेन-देन को लेकर अनबन चल रही थी। पुलिस की मानें तो अरविंद और आरोपी अवैध शराब तस्करी के धंधे में लिप्त हैं। तीन माह पूर्व अपहृत के ईंट भट्ठे के पास पुलिस ने अवैध शराब पकड़ा था। सभी को संदेह था कि अपहृत ने मुखबिरी कर पकड़वा दिया। इसमें 11 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। इसी पैसे को लेकर दोनों के बीच खटास पैदा हो गई। इसी रुपये के लिए इसका अपहरण किया गया। पुलिस का कहना है कि अपहर्ता अरविंद को अलग-अलग गांवों में रखते थे और उसकी पिटाई करते रहे। घटना में खुुखुन्दू थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी रामकुमार यादव, भलुअनी थाना क्षेत्र के मनोज यादव और नामजद आरोपी दीपक शाही भी शामिल हैं।