फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bauhar could not tolerate Bibi's tears

बीबी का आंसू बर्दाश्त नहीं कर सका शौहर

Fri, 10 Apr 2020 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Bauhar could not tolerate Bibi's tears
बीबी के आंसू बर्दाश्त नहीं कर सका शौहर
विज्ञापन

मुंबई से ट्रक पर सवार होकर पहुंच गया घर
पुलिस ने पहुंचाया क्वारंटीन सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर (देवरिया)। नगर के भरटोला वार्ड के एक शख्स को फोन पर बीबी का सिसकना बर्दाश्त नहीं हुआ। मुबंई में लॉकडाउन के दौरान फंसा शौहर ट्रक पर सवार होकर घर चल दिया। तीन दिन की ट्रक की यात्रा के बाद वह कई किलोमीटर पैदल चलकर घर तो पहुंच गया, लेकिन पुलिस को सूचना मिलते ही उसे क्वारंटीन सेंटर पहुंचा दिया गया। अब उसे क्वारंटीन सेंटर में 14 दिन रहना होगा।

युवक मुबंई के उल्लासनगर में रहकर सिलाई का काम कर रहा था। मुंबई शहर में कोरोना का प्रकोप ज्यादा होने से वहां लॉकडाउन के दौरान काफी पाबंदी है। पांच अप्रैल को मुंबई में कोरोना के प्रकोप से घबराई युवक की बीबी ने उसे मोबाइल पर फोन किया। बातचीत के दौरान वह रोने लगी। उसने उसे किसी तरह मुंबई से घर आने को कहा। युवक मुंबई से निकलने का जुगाड़ लगाने लगा। उसने वहां एक ट्रक चालक से संपर्क किया। ट्रक चालक सेना का राशन लेकर बिहार जाने वाला था। छह तारीख को ट्रक पर सवार होकर रुद्रपुर का युवक भी चल दिया। नौ तारीख को वह कुशीनगर जिले के हाटा स्थित हाईवे से उतरकर पैदल घर को चल दिया। देर रात घर पहुंचा तो मोहल्ला के लोग उसे देखकर हैरान हो गए। किसी ने उनके मुंबई से घर आने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत घर पहुंचकर उसे क्वारंटीन सेंटर ले गई। अब वह रुद्रपुर नगर के क्वारंटीन सेंटर में रात काट रहा है। शुक्रवार को डॉक्टरों की टीम ने युवक के स्वास्थ्य की जांच की। इस बाबत एसडीएम ओमप्रकाश ने कहा कि युवक देश में सबसे अधिक कोरोना प्रभावित प्रदेश महाराष्ट्र के मुंबई शहर से आया है। इसलिए उसे 14 दिन के लिए क्वारंटीन पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed