फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Basket of rice performed

टोकरी में धान लेकर प्रदर्शन किया

Tue, 20 Dec 2016 11:42 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Basket of rice performed
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
 अधिकांश क्रय केंद्रों पर धान खरीद न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने धान के साथ सुभाष चौक पर सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। कचहरी चौराहा पहुंचकर कुछ देर सड़क पर बैठ गए। काफी देर तक जाम लग गया। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि धान खरीद में तेजी नहीं आई तो चार जनवरी को ट्रालियों से धान ले जाकर डीएम कार्यालय पर गिराने का काम करेंगे।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष विनोद गुप्ता के नेेतृत्व में पदाधिकारियों ने सुभाष चौक पर धरना शुरू किया। किसान नेता टोकरी में धान लेकर पहुंचे थे। इसके बाद सिर पर धान से भरी टोकरी लेकर कचहरी चौराहा पर गए। जहां कुछ देर के लिए सड़क पर बैठ गए। इसके चलते सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर जाम लग गया। किसान नेताओं ने कहा कि जिले में कहीं भी धान खरीद नहीं हो रही है। किसान धान लेकर दर-दर भटक रहा है। बिचौलियों को सस्ते दर पर धान बेचने को मजबूर है। सभी धान क्रय केंद्रों पर तत्काल धान खरीदने, पिछले साल का बकाया गन्ने का डिफर मूल्य का भुगतान करने की मांग की। साथ ही सूखा राहत का धन लिपिकीय त्रुटि से किसानों के खाते में नहीं भेजा जा सका है, उसे तत्काल बैंक खाते में भेजने की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह को दिया। धरना प्रदर्शन में कुंवर राणा प्रताप सिंह, शहीद ख्वाजा मंसूरी, राघवेंद्र प्रताप, अक्षैवर सिंह, रवि प्रताप, प्रमोद सिंह, देवनाथ यादव, इंद्रासन चौहान, लालबाबू सिंह, रामभवन यादव, चंद्रभान गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed