{"_id":"65356d68ff9140f7260e2924","slug":"barhaj-student-dies-due-to-drowning-in-saryu-four-saved-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-11212-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहज : सरयू में डूबने से छात्र की मौत, चार को बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहज : सरयू में डूबने से छात्र की मौत, चार को बचाया गया
विज्ञापन
अभय विश्वकर्मा का फाइल फोटो स्रोत परिजन
-नवरात्र अष्टमी व्रत पर मेला घूमने के बाद पांचों नदी में कर रहे थे स्नान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज (देवरिया)। बरहज नगर स्थित सरयू नदी के संत रविदास घाट पर रविवार को स्नान करते समय डूबने से छात्र की मौत हो गई जबकि चार अन्य बचा लिए गए।
बताया जाता है कि अष्टमी व्रत के दिन बरौली निवासी बलवंत यादव (12) पुत्र मारकंडेय, करजहां के राज (14) पुत्र रामजीत, शिवम (16) पुत्र दिनेश, रिश्तेदारी में आए देवरिया के सरया निवासी कन्हैया (22) पुत्र अशोक और भलुअनी क्षेत्र के मिश्रौली-तरौली गांव निवासी कक्षा आठ के छात्र अभय विश्वकर्मा (12) पुत्र नंदलाल मेला घूमने बरहज आए थे। यहां से सभी संत रविदास घाट स्नान करने पहुंच गए। इसी बीच सभी पानी में चले गए और डूबने लगे। पांचों को डूबते देख लोग शोर मचाने लगे। कुछ लोगों ने पांचों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने चार को बाहर निकाला, जबकि अभय का पता नहीं लग सका।
सूचना पर इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह और टाउन इंचार्ज सदानंद यादव भी सहयोगियों के साथ पहुंच नदी में रेस्क्यू कराने लगे। करीब ढाई घंटे बाद जाल में फंसे अभय को बाहर निकाला गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कोट-
नहाने के दौरान पांच लोग डूबने लगे। इसमें चार लोगों को बचा लिया गया, जबकि अभय की डूबने से मौत हो गई।
-राजेश सिंह, सीओ बरहज