{"_id":"5f494d548ebc3e3cdd24ddc8","slug":"barhaj-sation-road-will-make-fine-deoria-news-gkp363447576","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहज स्टेशन मार्ग का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहज स्टेशन मार्ग का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज स्टेशन मार्ग का होगा सुंदरीकरण
सड़क के बीच में बनेगा डिवाइडर और लगाए जाएंगे स्ट्रीट लैंप
दो माह पूर्व रेल मंत्रालय की बैठक में बदहाल पिच सड़क का उठा था मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। रेल विभाग ने रेलवे स्टेशन को जाने वाले पिच मार्ग के सुंदरीकरण के लिए हरी झंडी दे दी है। विभाग ने बनने वाली सड़क की जांच रिपोर्ट के लिए पत्रक जारी किया है। सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण, बीच में डिवाइडर और पथ-प्रकाश के लिए स्ट्रीट लैंप लगाए जाने की योजना है। दो माह पूर्व दिल्ली में रेल मंत्रालय की बैठक में मुद्दा उठाया गया था। इसे मंत्रालय ने संज्ञान में लिया है। इससे लोगों में हर्ष है।
रेलवे स्टेशन पर जाने वाली करीब 1100 मीटर पिच सड़क जर्जर हो गई है। मार्ग पर पथ प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं है। इससे शाम को लोग स्टेशन की ओर जाने से कतराते हैं। जबकि बरसात में जलभराव हो जाता है। दो माह पूर्व दिल्ली में हुई रेल मंत्रालय की बैठक में बरहज निवासी और परामर्शदात्री समिति के सदस्य अमरेंद्र गुप्त ने बदहाल सड़क का मुद्दा उठाया था। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर ने 20 अगस्त 2020 को सहायक मंडल इंजीनियर मऊ के नाम पत्रक जारी कर स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। जारी पत्र में सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर, स्ट्रीट लैंप और मार्ग के दोनों तरफ नाला निर्माण कराया जाएगा। अधिकारियों ने सर्वेक्षण और स्थलीय स्केच तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सेक्शन इंजीनियर मऊ सफीउल्लाह अंसारी ने बताया कि जल्द ही स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी।