{"_id":"621d07cc01281830a35bd258","slug":"barhaj-s-sage-reached-romania-airport-with-companions-deoria-news-gkp428498253","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों के साथ रोमानिया एयरपोर्ट पहुंचा बरहज का ऋषि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों के साथ रोमानिया एयरपोर्ट पहुंचा बरहज का ऋषि
विज्ञापन

बरहज। मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गए बरहज के ऋषि अपने साथियों के साथ सोमवार की सुबह छह बजे रोमानिया के बुद्धक्रेस्ट एयरपोर्ट पहुंच गए। मंगलवार की सुबह वतन वापसी की उम्मीद है। फोन पर उन्होंने वापसी की जानकारी दी। तब परिवार के लोगों की चिंता कम हुई।
बरहज के पटेल नगर मध्य निवासी ऋषि ने मोबाइल फोन पर बताया कि वह रोमानिया के समयानुसार सुबह छह बजे एयरपोर्ट पहुंच गए। वहां से रात में करीब नौ बजे दिल्ली के लिए फ्लाइट है। वह मंगलवार की सुबह 250 साथियों के साथ दिल्ली पहुंच जाएंगे। वतन वापसी के लिए ऋषि काफी प्रसन्न हैं।
उनका कहना है कि एयरपोर्ट पर किसी प्रकार की कोई दिक्कत अब तक पेश नहीं आई है। बेटे के वापस आने की जानकारी होने पिता नेहरू लाल, मां इंद्रावती देवी, भाई रामजनम, भाभी रेखा, बहन अर्पिता और सुनीता खुश हैं।