फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Barhaj received 30 mm of rain in the last 24 hours, overflowing drains

Deoria News: बरहज में पिछले 24 घंटे में हुई 30 मिलीमीटर बारिश, उफनाए नाली-नाले

Fri, 25 Aug 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 25 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Barhaj received 30 mm of rain in the last 24 hours, overflowing drains
बरहज। पिछले तीन दिनों से मौसम के करवट लेने से नगर-क्षेत्र में रुक-रुक कर झमाझम बारिश हो रही है। इससे नाली-नाले उफना गए हैं। सड़कों, चौराहों और अधिकांश मोहल्लों में बारिश का पानी लग जाने के कारण लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। तहसील कार्यालय के अनुसार बरहज में पिछले 24 में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सोमवार की भोर से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को भी रुक-रुक कर पूरे दिन होती रही। जो थमने का नाम नहीं ले रही थी। जरूरत के कार्यों से घर से बाहर निकले लोग दुकानों, टीन शेड आदि जगहों पर शरण लेते देखे गए। आलम यह था कि छुट्टी के बाद छात्रों को भीगते हुए घर जाना मजबूरी हो गया था। नायब नाजिर ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 30 मिलीमीटर बारिश हुई है। अत्यधिक बारिश के कारण नगर क्षेत्र की अधिकांश टूटी सड़कों पर पानी लग गया था। लोगों के घरों से बाहर नहीं निकलने और बारिश के कारण चौराहों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। शाम बारिश थमने पर कुछ देर के लिए चौराहों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी, लेकिन लोगों को घर जाने की जल्दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed