फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   barhaj bidhyak home is hot sport

विधायक आवास में सात लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 02 Aug 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
barhaj bidhyak home is hot sport
बरहज विधायक का बंगला बना हॉट स्पॉट
विज्ञापन

विधायक आवास में सात लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
रुद्रपुर (देवरिया)। बरहज विधायक का बंगला हॉट स्पॉट बन चुका है। विधायक आवास में रहने वाले सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से गांव में हड़कंप मचा है। रविवार को उनके बंगले में आने वालों पर रोक लगा दी गई।
तीन दिन पूर्व बरहज विधायक सुरेश तिवारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह किसी कार्य से पुणे गए थे। वह एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती है। शनिवार की देर उनके करीबी खजुहा गांव के निवासी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। रनिहवा स्थित बरहज विधायक के आवास पर कार्य करने वाले दो महिला समेत पांच लोग पॉजिटिव पाए गए। विधायक के वाहन दोनों चालक भी पॉजिटिव मिले है। गांव में पूर्व में भी पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। गांव में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से लोग दहशत में है। विधायक आवास पर जाने वालों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

नगर में कोरोना पॉजिटिव का लगा शतक
हर मोहल्ले में तेजी से बढ़ रही संक्रामकों की संख्या
रुद्रपुर। नगर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। शनिवार की देर शाम आई रिपोर्ट से कस्बे में संक्रामक लोगों की संख्या शतक पार कर गई। सात नए मरीज मिलने से नगर के लोग दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा के इमामबाड़ा चौराहा, पूर्वी तिवारी, गोला वार्ड, चौहट्टा वार्ड, मलह टोली वार्ड, नशहरा वार्ड, शिवाला वार्ड में कोरोना संक्रामकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मरीजों की संख्या से नगर में बीमारी महामारी का रूप ले चुकी है। कोतवाली, अस्पताल और तहसील के कर्मी में कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed