{"_id":"657606e4344d53aa170878f4","slug":"barati-and-gharati-clash-over-making-video-of-jaimal-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-14757-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जयमाल का वीडियो बनाने पर बराती और घराती भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जयमाल का वीडियो बनाने पर बराती और घराती भिड़े
Mon, 11 Dec 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
उग्र युवकों ने बरातियों के वाहनों का शीशा तोड़ा, पुलिस की मौजूदगी में हुआ सिंदूरदान
बलिया जिले से पैकौली के बगही टोला पर आई बारात में गांव के युवकों से हुआ विवाद
पैकौली। जयमाल के दौरान मोबाइल फोन से वीडियो बनाने को लेकर घरातियों और बरातियों के बीच शनिवार की रात मारपीट हो गई। युवकों ने बरात में आए लोगों की पिटाई कर दो बोलेरो का शीशा तोड़ दिया। भागकर थाने पर पहुंचे बरातियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने थाने पर वधू पक्ष के परिजनों को बुलाकर बात की। बरातियों के साथ पहुंची पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्म पूरी हुई।
सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली गांव के बगही टोला किशुन निषाद की बेटी की शादी बलिया जिले के उभाव थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सूर्यदेव निषाद के बेटे से तय थी। शनिवार को बरात आई थी। द्वारपूजा के बाद रात करीब 11 बजे जयमाल हो रहा था। वर और वधू पक्ष के लोग स्टेज पर मौजूद थे। इस दौरान बराती पक्ष का एक युवक वर वधू और स्टेज पर मौजूद युवतियों का वीडियो बनाने लगा।
यह देख गांव के युवकों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर बरातियों और घरातियों के बीच मारपीट हो गई। गांव के युवकों ने दो बोलेरो का शीशा तोड़ दिया। दुल्हन अपने घर में चली आई। बरात में आई महिलाएं और कुछ लोगों को मारपीट में चोट आई। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी पर हुआ।
विज्ञापन
नाराज बराती दुल्हा को लेकर रात करीब 12.20 बजे सुरौली थाने पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दिए। पुलिस ने दुल्हन के पिता को थाने पर बुलाया और बातचीत करने के बाद पुलिस अपने साथ बरातियों को लेकर रात करीब 2 बजे किशुन निषाद के दरवाजे पर पहुंची। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी हुई। दुल्हन की विदाई कराने के बाद पुलिस वहां से हटी।
उधर, मारपीट होने के कारण बरात में आए अधिकांश लोग रात में ही चले गए। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि बरात में जयमाल के दौरान वीडियो बनाने को लेकर मारपीट हुई थी। बाद में दोनों पक्षों से वार्ता कर पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई। किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। मारपीट में कुछ लोगों को हल्की चोटें आई थीं।