{"_id":"5aa5697a4f1c1bc3758b4d39","slug":"bankers-make-bankers-laugh","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर ग्रामीणों को बना दिया बैंक का कर्जदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर ग्रामीणों को बना दिया बैंक का कर्जदार
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
जालसाजी कर बैंक से रकम निकालने वाले के खिलाफ लोगों ने थाने में दी तहरीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। पेंशन दिलाने के बहाने एक जालसाज ने कई ग्रामीणों से बैंक के लोन फार्म पर हस्ताक्षर करा लिया। बैंककर्मियों की मिली भगत से ग्रामीणों को कर्जदार बना दिया। जब बैंक ने कर्ज वसूली का नोटिस भेजा तो ग्रामीणों को कर्जदार होने की जानकारी हुई। कर्जदार बने ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर जालसाज के खिलाफ तहरीर दी। थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के गरीब तबके के लोगों को झांसा देकर बैंक का कर्जदार बनाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी जालसाज ने रुस्तमपुर निवासी इसरावती देवी पत्नी परशुराम से पेंशन दिलवाने का बहाना बना कर अगूंठा लगवा लिया। नोटिस मिलने के बाद इसरावती रविवार सुबह जालसाज के घर पहुंची और कर्ज निकालने की बात पूछी। आरोप है कि पूछताछ करने पहुंची महिला को जालसाज ने परिवारीजनों के साथ मिल कर पिटाई कर दी। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनो पक्षों को थाने पर रोक लिया।
जालसाज के थाने पर बिठाए जाने की जानकारी मिलते ही विशुनपुर भरत राय गांव की ज्योतिराम प्रसाद, सुनीता देवी, पोखरभिंडा की फूलवासी देवी, मदिरापाली के रमेश प्रसाद, महेंद्र, सुरेश, मुनेशरी, सुगंधी, भृगुनाथ, सोनमती, सुनैना, इंद्रावती व माया देवी रामपुर कारखाना पहुंचे। पीड़ितों ने प्रभारी निरीक्षक राय साहब यादव को जालसाज के खिलाफ झांसा देकर बैंक के लोन फार्म पर हस्ताक्षर करा कर्जदार बनाने की तहरीर दी। पीड़ितो का कहना है कि आरोपी ने बैंककर्मियों की मिलीभगत से 10000 से लेकर 20000 तक रुपये निकाल लिए। बैंक ने वसूली के लिए नोटिस भेजा तो पीड़ितों को खुद के पूर्वांचल बैंक का कर्जदार बन जाने की जानकारी हुई। इस संबंध में पूर्वांचल बैंक के शाखा प्रबंधक रामनिवास सिंह का कहना है कि बिना बैंक में आकर हस्ताक्षर करने और फोटो देने के किसी भी प्रकार का लोन स्वीकृति नहीं हो सकता। वैसे भी यह मामला पुराना है। इस संबंध में इस्पेक्टर राय साहब यादव ने कहा कि एक व्यक्ति के खिलाफ कई लोगों ने जालसाजी का तहरीर दी है। छानबीन कर मुकदमा दर्ज होगा।