{"_id":"65a6e850be2391f6a50488e9","slug":"bankata-police-got-fooled-again-liquor-caught-in-mairwa-deoria-news-c-208-1-deo1003-17654-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फिर गच्चा खा गई बनकटा पुलिस, मैरवा में पकड़ी गई शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फिर गच्चा खा गई बनकटा पुलिस, मैरवा में पकड़ी गई शराब
Wed, 17 Jan 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
ट्राली में लकड़ी के बीच छिपाकर ले जा रहे थे हरियाणा निर्मित 11 पेटी शराब
देवरिया। बनकटा पुलिस मंगलवार को फिर गच्चा खा गई, ट्राली में लकड़ी के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 11 पेटी शराब बिहार की मैरवा पुलिस ने पकड़ ली। शराब को ट्राली के अंदर बने बॉक्स में छिपाकर रखा गया था।
बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग पुलिस चेक पोस्ट के रास्ते सोमवार की देर रात लकड़ी लड़ी ट्राली ने बिहार के मैरवा थानाक्षेत्र में प्रवेश किया। मैरवा पुलिस ने धरनी छापर चेकपोस्ट पर ट्राली को रोका तो पूछताछ में ट्रैक्टर चालक हड़बड़ाने लगा। शक होने पर पुलिस ने ट्राली से लकड़ी उतवाकर देखा तो ट्राली के अंदर काटकर लंबा बॉक्स बना था और अंदर शराब भरी थी।
पुलिस के अनुसार 111 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई जो हरियाणा निर्मित बताई जा रही है। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एक दिन पहले भी धरनी छापर चेकपोस्ट पर पुलिस ने पिकअप में लदी गोभी के बीच छिपा कर ले जाई जा रही 36 पेटी देसी और 52 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की थी। उधर, बनकटा पुलिस शराब तस्करों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है।
विज्ञापन
मैरवा एसओ मनोज कुमार ने बताया कि यूपी से आने वाले अधिकांश वाहनों की जांच की जा रही है। तस्कर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ट्राली के अंदर बॉक्स में छिपाकर शराब की बोतलें रखी गईं थीं। उसपर लकड़ी लोड थी, चालक हिरासत में रखा गया है। तस्करों का पता लगाया जा रहा है।