फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ballots will be cast in the same ballot box

Deoria News: एक ही मतपेटिका में डाले जाएंगे अध्यक्ष व सदस्य पद के मतपत्र

Thu, 27 Apr 2023 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ballots will be cast in the same ballot box
- तहसीलों के निर्धारित स्थल से तीन मई को पोलिंग पार्टियों की होगी रवानगी
विज्ञापन

- पोलिंग पार्टियों को 585 बूथों के सापेक्ष 1335 दी जाएंगी मतपेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर निकाय के सामान्य निर्वाचन-2023 में सदस्य एवं अध्यक्ष पद के मतपत्र एक ही मतपेटिका में डाले जाएंगे। एक मतपेटिका के भरने के पश्चात आवश्यकतानुसार दूसरे मतपेटी का प्रयोग किया जाएगा। तहसील के अंतर्गत निर्धारित स्थल से तीन मई को पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी। रवानगी के दिन प्रति पोलिंग पार्टी को दो मतपेटियां उपलब्ध करानी होगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया है कि तहसील देवरिया सदर के लिए 314 बूथ के सापेक्ष 678 मतपेटी दी जा रही है। सलेमपुर में 110 बूथ के सापेक्ष 270, गौरा बरहज में 74 बूथ के सापेक्ष 178, भाटपाररानी में 22 बूथ के सापेक्ष 54, रुद्रपुर में 65 बूथ के सापेक्ष 155 मतपेटियां दी जा रही हैं। इस प्रकार जनपद में कुल 585 बूथ के सापेक्ष 1335 मतपेटी तैयार की गई है। समस्त मतपेटियां जिला पंचायत राज अधिकारी/अपर जिलाधिकारी पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed