{"_id":"5e8377d28ebc3e7690291e79","slug":"bahan-ki-hatya-deoria-news-gkp3465598132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुदाल से वार कर की बहन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदाल से वार कर की बहन की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुदाल से वार कर की बहन की हत्या
रुद्रपुर (देवरिया)। गोनाह सुरतपुरा गांव में मंगलवार की शाम एक भाई ने सिर पर कुदाल से वार कर अपनी बहन की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भाई को हिरासत में ले लिया है। मृतका रुद्रपुर के रामजी सहाय पीजी कॉलेज की छात्रा थी।
गांव के अमरजीत प्रसाद की बेटी नेहा (18) बीए भाग दो की छात्रा थी। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन बाद में अनबन की वजह से पति-पत्नी अलग हो गए। नेहा अपने पिता के घर लौट आई। वह बीए में पढ़ रही थी। मंगलवार की शाम उसके भाई फूलबदन ने पीछे से कुदाल से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। भागने के प्रयास के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने भाई को हिरासत में ले लिया। गांव के कुछ लोग घटना के पीछे ऑनर किलिंग मान रहे हैं तो कुछ लोग उसके भाई को मानसिक रूप से कमजोर बता रहे हैं। इस बाबत सीओ अंबिका प्रसाद ने कहा कि हत्यारोपी भाई को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।