{"_id":"627feb912972da58b17656a7","slug":"bad-entry-to-lekhpal-deoria-news-gkp436870025","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश
विज्ञापन

वरासत दर्ज करने में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। वरासत दर्ज करने में लापरवाही के एक मामले में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने लेखपाल को प्रतिकू ल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके निर्देश के बाद 24 घंटे के भीतर ही महिला का नाम वरासत में दर्ज हो गया है।
जिलाधिकारी शुक्रवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्या सुन रहे थे। इसी बीच शिकायती पत्र लेकर पहुंची भटनी क्षेत्र के ग्राम बरसाथ निवासी श्वेता वर्मा ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु एक सड़क दुर्घटना में 17 फरवरी 2021 को हुई थी। इसके बाद वरासत में नाम दर्ज कराने के लिए उन्होंने सलेमपुर तहसील में आवेदन किया था। शिकायती पत्र में उन्होंने लेखपाल आशुतोष शुक्ला व मुंशी कमलेश पर धन लेने का आरोप लगाया। धन लेने के बाद भी लेखपाल वरासत दर्ज करने में हीलाहवाली कर रहा था। जिलाधिकारी ने तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार को वरासत में नाम दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही आरोपी लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए।
डीएम ने कहा कि तहसील स्तर पर तैनात सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व सेवा भाव से करें। आमजन के आवेदनों का नियम एवं समयबद्ध निस्तारण करें। यदि किसी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो बख्शा नहीं जाएगा। जिलाधिकारी ने कुछ दिन पूर्व भी ग्राम समाधान दिवस पर नौनियापट्टी में वरासत दर्ज करने के प्रकरण में लापरवाही मिलने पर लेखपाल और कानूनगो के विरुद्ध कार्रवाई की थी।