फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bachcha chori

चोरी

Sun, 01 Sep 2019 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
bachcha chori
फोटो समाचार...
विज्ञापन

फिर उठी बच्चा चोरी की अफवाह, भीड़ ने महिला को पीटा
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के हौली बलिया गांव का मामला
28 को पिड़री गांव में भीड़ ने की थी युवक की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। थाना क्षेत्र के हौली बलिया गांव में रविवार को बच्चा चोर के शक में भीड़ ने एक महिला की पिटाई कर दी। महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से महिला को मुक्त कराया। इससे पहले 28 को पिड़री गांव में एक युवक को भीड़ ने जमकर पीटा था। पुलिस के सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद भी भीड़ द्वारा पिटाई नहीं थम रही।
एकौना थाना के हौली बलिया में दोपहर करीब दो बजे एक महिला घूम रही थी। वह एक पेड़ के नीचे मैच खेल रहे बच्चों के समीप जाकर बैठ गई। इस दौरान लोग बच्चा चोर का शोर मचाकर महिला से अभद्रता करने लगे। कुछ युवकों ने महिला को थप्पड़ भी जड़ दिए। महिला कुछ भी ठीक ढंग से नहीं बता पा रही है। उसके कपड़े और बाल बिखरे पड़े थे। पुलिस के पहुंचने पर भीड़ महिला के प्रति आक्रोशित हो गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर हटाया। पुलिस महिला को पूछताछ के लिए थाने ले गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार टंडन ने कहा कि पूछताछ के दौरान महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा। वह भिक्षा मांगने वाली लग रही है। महिला की पिटाई में शामिल लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ दिनेश सिंह यादव ने कहा कि बच्चा चोरी का अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। भीड़ में घटना करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। आम आदमी लोगों की अफवाह पर ध्यान न दें। कोई संदेह होने पर पुलिस को तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed