{"_id":"6b008e7dcd2cdaf9540982be","slug":"ayurvedic-doctor-who-performed-hernia-operation-hospital-sealed-deoria-news-c-208-1-deo1049-197087-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हर्निया का ऑपरेशन करने वाला आयुर्वेदिक डॉक्टर, अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हर्निया का ऑपरेशन करने वाला आयुर्वेदिक डॉक्टर, अस्पताल सील
विज्ञापन
अस्पताल सील करने की कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
देवरिया। कसया रोड स्थित निजी अस्पताल में हर्निया के ऑपरेशन के बाद 35 वर्षीय युवक की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार देर रात अस्पताल को सील कर दिया। अस्पताल संचालक आयुर्वेद चिकित्सक है और स्वास्थ्य विभाग में अस्पताल का पंजीकरण नहीं मिला है। उधर, मृतक की पत्नी ने डॉक्टर और गांव के एक दलाल पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामपुर खास महुआबारी निवासी अली अहमद खान के पुत्र मोहम्मद हुसैन खान (35) दुबई में वेल्डिंग का काम करते थे। हर्निया का ऑपरेशन कराने के लिए वह तीन नवंबर को घर आए थे। बृहस्पतिवार को अपनी बहन सितारा खातून के साथ कसया रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति उन्हें झांसे में लेकर अस्पताल पहुंचा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे उनका ऑपरेशन किया गया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई।
परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद अस्पताल में ही हुसैन की मौत हो गई थी लेकिन प्रबंधन ने इसकी जानकारी छिपाई और उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक एंबुलेंस से उन्हें पांडेयचक और डुमरी होते हुए इधर-उधर घुमाया गया। इस बीच शाम करीब छह बजे बहन सितारा ने गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद ग्राम प्रधान अफजल अंसारी और पूर्व प्रधान मोहम्मद आरिफ ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचे। करीब 10 चारपहिया वाहनों से पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय पुलिस बल के साथ पहुंचे।
मृतक की पत्नी रूबीना खातून ने आरोप लगाया कि गांव के दलाल और अस्पताल के डॉक्टर ने साजिश के तहत उनके पति की हत्या की है। उनका कहना है कि बिना वैध डिग्री वाले डॉक्टर से ऑपरेशन कराया गया। अस्पताल के बोर्ड पर अमित कुमार शर्मा का नाम जनरल सर्जन के रूप में दर्ज था। परिजनों ने अस्पताल के पंजीकरण और डॉक्टर की डिग्री की जांच कराने की मांग की है।
हुसैन की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पत्नी रूबीना और तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। हुसैन दुबई में काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
कोट
बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची थी। जांच के दौरान वहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिला। अस्पताल का पंजीकरण स्वास्थ्य विभाग में नहीं था। संचालक डॉ. अमित शर्मा आयुर्वेद चिकित्सक हैं, जिनका पंजीकरण अलग विभाग में होता है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। मामले की रिपोर्ट आयुर्वेद विभाग और डीएम को भेजी जाएगी।
-डॉ. अजीत सिंह, एसीएमओ, देवरिया