फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Awaited the opening of medical college in Usra

उसरा में मेडिकल कॉलेज खुलने की उम्मीद जगी

Thu, 25 May 2017 10:42 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 25 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Awaited the opening of medical college in Usra
उसरा में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन की पैमाइश करती प्रशासन की टीम। - फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र वत्स      
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को जिला प्रशासन ने अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया हैै। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना को भूमि चिह्नित की। बुधवार को उसरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में भूमि का चिन्हांकन किया गया। डीएम सुजीत कुमार ने भी औद्योगिक एरिया में जाकर भूमि का जायजा लिया।

शासन के निर्देश पर प्रदेश के सभी जनपदों में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। शासन ने देवरिया में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए डीएम को भूमि का प्रबंध करने का निर्देश दिया है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना दस एकड़ भूमि में की जाएगी। इसके लिए जिले के हर तहसीलों को भूमि तलाशने का निर्देश दिया गया था। जिला प्रशासन चिह्नित की भूमि में उसरा स्थित भूमि को सबसे उपयुक्त मान रहा है। उसरा बाजार के औद्योगिक क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जरूरत के अनुसार 10 भूमि उपलब्ध है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित के साथ तहसील की टीम ने उसरा के औद्योगिक क्षेत्र में भूमि की पैमाइश की। उन्होंने भूमि के चिह्नित कर रिपोर्ट दे दी है। मेडिकल कॉलेज के लिए उसरा में 150 मीटर लंबा और 270 मीटर चौड़ा 10 एकड़ भूमि को चिन्हित किया गया है। एसडीएम घनश्याम ने कहा कि डीएम के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना को भूमि चिन्हित कर रिपोर्ट दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed