{"_id":"684f1fca36be224346030388","slug":"avadh-assam-express-arrived-11-hours-late-passengers-were-troubled-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-156134-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 11 घंटे देर से पहुंची अवध असम एक्सप्रेस, परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 11 घंटे देर से पहुंची अवध असम एक्सप्रेस, परेशान रहे यात्री
Mon, 16 Jun 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
सदर रेलवे स्टेशन पर सप्तक्रांति एक्सप्रेस में चढ़ते यात्री। संवाद
देवरिया/भटनी। बिहार रेल खंड पर चल रहे मरम्मत कार्य का असर रविवार को ट्रेनों की समय सारिणी पर साफ नजर आया। अवध असम एक्सप्रेस जहां 11 घंटे की देरी से गुजरी, वहीं देवरिया सदर व भटनी जंक्शन से गुजरने वाली अन्य कई ट्रेनें भी घंटों प्रभावित रहीं। ट्रेनों के लेटलतीफी के चलते गर्मी में यात्री देर रात तक परेशान रहे।
गोरखपुर -छपरा रेलखंड पर बिहार प्रांत में मरम्मत का कार्य चल रहा है। इससे ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही है। रविवार को अवध असम एक्सप्रेस को जहां रात में पहुंचना था, वह दूसरे दिन दोपहर को देवरिया व भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह अमृतसर -सहरसा गरीब रथ आठ घण्टे, सहरसा -अमृतसर चार घण्टे, उदयपुर सिटी - न्यू जलपाईगुड़ी तीन घण्टे, अयोध्याधाम -भटनी स्पेशल दो घंटे विलंब से पहुंची। गर्मी के इस मौसम में देर रात तक प्लेटफार्म पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
यात्रियों ने बताया कि न तो ट्रेनों के सही समय की जानकारी दी गई और न ही स्टेशन पर पीने को ठंडा पानी मिल रहा है। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि बिहार में चल रहे ट्रैक मरम्मत व मेंटेनेंस कार्य के कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी कर दी गई है, जिससे ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है।