{"_id":"676f086449f501e30806b2ba","slug":"auto-drivers-are-ignoring-traffic-rules-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-143296-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे ऑटो चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे ऑटो चालक
Sat, 28 Dec 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। ई- रिक्शा व ऑटो चालक यातायात नियमों का पालन करने में लगातार लापरवाही कर रहे हैं। इससे शहर में जाम की स्थिति तो बन रही रही है, यात्रियों व राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में बनी रहती है। इधर आदेश हुआ है कि सभी ई-रिक्शा व ऑटो में दाहिने साइड में रस्सी लगाकर ही संचालन किया जाएगा, ताकि रुकने पर यात्री इस ओर से न उतरकर बाए साइड ही उतरे, हालांकि आदेश के बाद भी सभी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। नवागत एसपी विक्रांत वीर ने आने के बाद शहर के यातायात नियमों की समीक्षा के दौरान यह तय किया कि तीन पहिया सवारी वाहनों में दाहिने साइड में से यात्री न उतरे, इसके लिए इन वाहनों में इस साइड में रस्सी, रबड़ आदि लगाकर इससे प्रवेश या निकलने की संभावनाओं पर विराम लगाने का आदेश दिया। उनके आदेश के बाद अधिकांश ई-रिक्शा व ऑटो चालक इसका पालन भी रहे हैं। हालांकि सभी ऐसा नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को शहर के भटवलिया चौराहे पर दोपहर 11:45 बजे, बस स्टैंड पर 12:20 बजे, कोआपरेटिव चौराहे पर 12:45 बजे, सीसी रोड व हनुमान मंदिर रोड 1:00 बजे, 1:15 बजे रेलवे स्टेशन रोड में जब इस नए नियम की पड़ताल की गई तो यह हकीकत खुलकर सामने आई कि सभी ई-रिक्शा व ऑटो चालक इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। इन सभी मार्गों पर ऐसे ई-रिक्शा व ऑटो चालक दिखे जिन्होंने अपने वाहनों में यात्रियों के बैठने वाले स्थान पर दाहिने साइड में रस्सी नहीं लगवाया था।, कुछ ने महज लगाने की खानापूर्ति की थी। ऐसे में यह खुद के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। वर्तमान में परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में पांच हजार से अधिक ई-रिक्शा व करीब एक हजार ऑटो पंजीकृत हैं।
विज्ञापन