फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Audio of fight between constable and woman goes viral

Deoria News: सिपाही और महिला के बीच मारपीट का ऑडियो वायरल

Sun, 07 Dec 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Audio of fight between constable and woman goes viral
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र गांव बरईपट्टी में दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में थानाध्यक्ष पटहेरवा व करणी सेना के जिलाध्यक्ष के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें करणी सेना के अध्यक्ष की तरफ से थाने के एक हेड कांस्टेबल पर महिलाओं के साथ मारपीट करने व अभद्रता का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल हो रहे आडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गांव के एक ठाकुर परिवार और राजभर परिवार में लंबे समय से रंजिश चलती है। इसकी वजह से उनके बीच कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है। मारपीट सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी। दोनों पक्षों को पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया था। इसके बाद करनी सेना के जिलाध्यक्ष आरएन सिंह व थानाध्यक्ष पटहेरवा के बीच बातचीत का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें थाने के हेड कांस्टेबल पर महिलाओं के साथ मारपीट व अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पक्षपात करने का आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि स्वयं मौके पर महिला कांस्टेबल के साथ गए थे। महिलाओं को महिला कांस्टेबल ने घर से बाहर लाई थीं। किसी महिला के साथ मारपीट व अभद्रतापूर्ण व्यवहार नही हुई है। आरोप निराधार है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष ले एसपी से शिकायत की बात कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed