{"_id":"64de5ca6cbfd9635f30508f6","slug":"audio-of-abusing-between-two-bjp-leaders-in-rudrapur-goes-viral-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-4393-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रुद्रपुर में भाजपा के दो नेताओं के बीच गाली-गलौज का आडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रुद्रपुर में भाजपा के दो नेताओं के बीच गाली-गलौज का आडियो वायरल
Thu, 17 Aug 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष और नगर के एक भाजपा नेता के बीच गाली-गलौज का आडियो वायरल हो रहा है। बृहस्पतिवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी ने नगर के भाजपा नेता राजू गुप्ता के खिलाफ दरवाजे पर चढ़कर जान से मारने की धमकी देने और फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजू गुप्ता भाजपा के चर्चित नेता हैं। वह नगर पंचायत चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष पद का टिकट लेने की दावेदारी भी पेश कर चुके हैं। दोनों नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर एक दूसरे से गाली-गलौज करने का आडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनका भाईयों से जमीन का विवाद है। भाईयों के बीच बंटवारे का मामला न्यायालय में लंबित है। इस मामले में राजू गुप्ता जबरन टांग अड़ा रहे हैं। जमीनों को हड़पने के लिए वह उनपर दबाव बना रहे हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने फोन पर गाली देकर जान से मारने की धमकी दी। वह कुछ हथियारबंद लोगों के साथ दरवाजे पर चढ़ कर धमकाने लगे। जब उन लोगों का वीडियो बनने लगा तो दरवाजा पीटकर धमकी देते हुए निकल गए। भाजपा नेता राजू गुप्ता ने कहा कि आरोप निराधार है। भाजपा का कवच ओढ़कर नसरुद्दीन अवैध काम करते हैं। वह अपने भाइयों की जमीन हड़पना चाहते हैं। समझाने पर उन्होंने मुझे अपशब्द कहे। कोतवाल नवीन सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस न्यायोचित कार्रवाई करेगी।