{"_id":"688f1190b5501e90400584fe","slug":"attempt-to-kidnap-a-girl-in-abubakar-nagar-deoria-incident-captured-on-cctv-she-escaped-by-running-away-2025-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: देवरिया में बच्ची के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना- खुद की समझदारी से बची- जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: देवरिया में बच्ची के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना- खुद की समझदारी से बची- जानिए कैसे
Sun, 03 Aug 2025 01:06 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:06 PM IST
सार
शुक्रवार की दोपहर प्रमोद वर्मा की पांच वर्षीय पुत्री घर के आगे खेल रही थी। तभी 20 वर्ष की उम्र का एक युवक उसके पास पहुंचा। उससे बात की, इसके बाद बच्ची उसके साथ मोहल्ले का मार्ग पकड़ कर कुछ दूर गई। आगे मोहल्ले में ही एक किराना दुकान के सामने पहुंच बच्ची रुक गई। इसके बाद अचानक युवक के पास से भाग कर दुकान में घुस गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद संदिग्ध युवक बच्ची को ले जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के अबूबकर नगर मोहल्ले में शुक्रवार को छह वर्षीय एक बच्ची के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना क्षेत्र की एक किराना दुकान के पास हुई, जहां भागकर बच्ची पहुंच गई और अपहृत होने से बच गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
शहर के अबूबकर नगर निवासी प्रमोद वर्मा सब्जी के होलसेल विक्रेता हैं। नवीन सब्जी मंडी में उनकी दुकान है। शुक्रवार की दोपहर प्रमोद वर्मा की पांच वर्षीय पुत्री घर के आगे खेल रही थी। तभी 20 वर्ष की उम्र का एक युवक उसके पास पहुंचा। उससे बात की, इसके बाद बच्ची उसके साथ मोहल्ले का मार्ग पकड़ कर कुछ दूर गई।
विज्ञापन
आगे मोहल्ले में ही एक किराना दुकान के सामने पहुंच बच्ची रुक गई। इसके बाद अचानक युवक के पास से भाग कर दुकान में घुस गई। युवक ने उसे बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं आई।
विज्ञापन
इसके बाद युवक वहां से धीरे से निकल लिया। इसके बाद दुकानदार ने बच्ची को उसके घर भिजवाया। यह पूरी वारदात मोहल्ले में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
फुटेज में यह स्पष्ट दिख रहा है कि युवक बार-बार इधर-उधर देखता है और बच्ची को लेकर जाने की कोशिश करता है। बच्ची के पिता प्रमोद वर्मा ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बच्ची के घर लौटने पर जब हमने पूछताछ की, तो वह डरी-सहमी थी। इसके बाद पड़ोस का सीसीटीवी फुटेज देखा तो सारा मामला साफ हो गया।
कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में नहीं आया है। पूरे दिन दीवानी न्यायालय के मतदान कराने में व्यस्त था। अगर मामला आता है तो सीसीटीवी फुटेज से आरोपी युवक की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।