{"_id":"606366348ebc3e58ff4630fb","slug":"attempt-to-conversion-deoria-news-gkp390234041","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपरवार पश्चिमी टोला में धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपरवार पश्चिमी टोला में धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के कपरवार पश्चिमी टोला में ईसाई मिशनरी के कुछ लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है। हियुवा के कुछ कार्यकर्ता मंगलवार देर शाम साढ़े आठ बजे पहुंच गए। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मंगलवार की शाम को कपरवार पश्चिमी टोला के एक घर में धर्म परिवर्तन कराने की सूचना मिली। हियुवा कार्यकर्ता पहुंचे तो परिवार के सदस्यों से कहासुनी होने लगी। आसपास के लोग जमा हो गए। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य प्रोजेक्टर पर कुछ देख रहे थे। लोगों के पहुंचने पर सभी प्रोजेक्टर चलाना बंद कर दिए। कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि हियुवा के कुछ कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस गई थी। मामले की जांच कराई जा रही है।