{"_id":"67fffb1521adfd48f304b154","slug":"attack-with-knife-and-shovel-in-land-dispute-nine-people-injured-deoria-news-c-208-1-sdn1004-151664-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जमीन के विवाद में चाकू और फावड़े से हमला, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जमीन के विवाद में चाकू और फावड़े से हमला, नौ लोग घायल
Thu, 17 Apr 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। कोला गांव में जमीन के विवाद मेंं बुधवार की सुबह हुई चाकू और फावड़े से हमले में नौ लोग घायल हो गए।
चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल अधेड़ महिला को डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। घायल पक्ष का आरोप है कि पुलिस थाने में काफी देर तक रोके रही। जानकारी के अनुसार, कोला गांव निवासी रमाकांत प्रसाद और रमाशंकर प्रसाद सगे भाई हैंं।
रमाकांत का आरोप है कि बड़े भाई रमाशंकर सुबह उनके हिस्से की जमीन की सफाई करने लगे। पत्नी सरस्वती देवी मना करने पहुंचीं तो चाकू और फावड़े से हमला कर दिया गया। ।
बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने उन्हेंं, बेटी प्रियंका और बहू शोभा देवी की भी पिटाई कर दी। रमाकांत का कहना है कि हमलावरों की संख्या करीब 12 की थी। सरस्वती देवी पर चाकू और फावड़े से हाथ-पैर पर कई बार हमला किया गया।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष के रमाशंकर प्रसाद का कहना है कि बेटी की बरात आनी है, इसलिए दरवाजे के पास की भूमि की सफाई की जा रही थी। इसी को लेकर मारपीट और पथराव हुआ है। उसके सिर में गंभीर चोटें आई है। इसके अलावा बिरजू प्रसाद, नंदिनी देवी, निशा कुमारी और करन कुमार को भी चोटें आई हैं।
घायलों का इलाज कराया गया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।