चुनावी रंजिश में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना के बरारी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों तरफ से छह लोग घायल बताए जा रहे है।
जिला पंचायत चुनाव को लेकर बरारी गांव के कुछ लोग गोलबंद हो गए थे। पुलिस ने मामले को शांत कराया था। गुरुवार की सुबह बेचू (70 वर्ष )दरवाजे पर मौजूद थे। आरोप है कि गांव के कुछ लोग वोटिंग के दौरान हुए बवाल को लेकर पूछताछ के लिए उनके पास पहुंचे। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमें बेचू, मनीष, ओमप्रकाश, बंटी, श्रीराम और मंजू को चोटें आई। धारदार हथियार से बेचू गंभीर रुप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति का सिर फट गया और अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। दोनों तरफ से थाने में तहरीर पड़ी है। एसओ देवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। पुलिस मौके पर गई थी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेंगी।