{"_id":"66620d5a7153d9e1dd05e5c4","slug":"attack-on-man-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-127246-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छत पर सो रहे अधेड़ का धारदार हथियार से गला रेता, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छत पर सो रहे अधेड़ का धारदार हथियार से गला रेता, गंभीर
Fri, 07 Jun 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
फोटो समाचार
छत पर सो रहे अधेड़ का धारदार हथियार से गला रेता, गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। मकान की पहली मंजिल पर कमरे में सो रहे एक अधेड़ का किसी ने धारदार हथियार से गला रेत दिया। घायल अवस्था में वह लहूलुहान होकर छत से नीचे उतरे तो गिरकर बेहोश हो गए। मोहल्ले के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख कर चिकित्सक ने मेडिकल काॅलेज देवरिया और वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। घटना बृहस्पतिवार की सुबह तीन बजे की है।
पूर्वी तिवारी टोला वार्ड के रहने वाले श्रीनिवास विश्वकर्मा (55) अपने घर की पहली मंजिल पर कमरे में सो रहे थे। दूसरी मंजिल पर उनके भाई का परिवार रहता है। उनकी पत्नी राधे बीमार होने के कारण घर में नीचे सो रही थी। सुबह तीन बजे किसी ने धारदार हथियार से श्रीनिवास का गला रेत दिया। गहरी नींद में सो रहे अधेड़ का गला कटते ही वह बदहवासी की हालत में सीढि़यों से नीचे उतर कर बेहोश हो गए। खून से लथपथ श्रीनिवास को मोहल्ले के लोग अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। देवरिया मेडिकल कॉलेज में हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
घायल की पत्नी ने कोतवाली में अज्ञात हमलावर के खिलाफ तहरीर दी है। श्रीनिवास को एक बेटी के अलावा कोई संतान नहीं है। उन्होंने बेटी की शादी कर दी है। पत्नी ने जायदाद हड़पने के चक्कर में पति की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। इस बाबत सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने कहा कि घटना की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।