फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   attack on driver and cleaner returning from delivery of gas cylinder

गैस सिलिंडर बांटकर लौट रहे पिकअप चालक व खलासी पर हमला

Sun, 23 May 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
attack on driver and cleaner returning from delivery of gas cylinder
गैस सिलिंडर बांटकर लौट रहे पिकअप चालक व खलासी पर हमला
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। गैस सिलिंडर की होम डिलिवरी कर लौट रहे पिकअप चालक और खलासी को बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के केसरीपुर गांव निवासी अमित कुमार सिंह पिकअप से रसोई गैस सिलिंडर की होम डिलिवरी करते हैं। रविवार कि सुबह रामपुर कारखाना के विजय श्री गैस एजेंसी से गैस सिलिंडर लेकर बैजनाथपुर चौराहे की तरफ गए थे। उनके साथ डुमरी गांव के रिजवान भी थे। सिलिंडर डिलिवरी करने के बाद दोनों करीब दो बजे लौट रहे थे। थाने में दी तहरीर में पिकअप चालक अमित सिंह का आरोप है कि डुमरी-देसही मार्ग स्थित सहबाजपुर पेट्रोल पंप के सामने बुलेट मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर पिकप को रोक लिया। वाहन रोकते ही तीनों ने चालक और खलासी की पिटाई शुरू कर दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तब तक तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए बैजनाथपुर की ओर भाग निकले। खलासी ने सूचना एजेंसी प्रबंधक अशोक कुमार और डायल 112 पर दी। मौके पर रामपुर कारखाना थाने के दरोगा पिंटू यादव और 112 के हेड कांस्टेबल विक्रमा यादव समेत कई पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने घायलों का पीएचसी में इलाज कराया। पिकअप चालक का हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बैजनाथपुर चौराहे से दरोगा पिंटू यादव ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है। छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

लूट की सूचना पर एक घंटे परेशान रही पुलिस
बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर पिकअप चालक और खलासी की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों को आते देख बाइक सवार बदमाश बैजनाथपुर चौराहे की ओर भाग निकले। इसी दौरान चालक की जेब से रुपये गाड़ी और सड़क पर बिखर गए। ग्रामीणों ने एजेंसी मालिक और पुलिस को चालक की पिटाई कर लूट की सूचना दे दी। लूट की जानकारी मिलते ही रामपुर कारखाना पुलिस के परेशान हो गई। मौके पर पहुंचे दरोगा पिंटू यादव और पीआरवी पुलिसकर्मियों ने चालक और खलासी से मामले की जानकारी ली। घंटे भर तक पुलिस और लूट की जानकारी के चलते हलकान रही। हालांकि बदमाशों के पकड़े जाने और चालक के तहरीर देने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। चालक ने अपनी तहरीर में केवल मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed