{"_id":"66579276589b358d09023545","slug":"attack-on-a-group-deoria-news-c-208-1-deo1004-126755-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विवाद के बाद एक पक्ष ने किया हमला, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विवाद के बाद एक पक्ष ने किया हमला, पांच घायल
Thu, 30 May 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 30 May 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
.......
देर रात अशरफनगर में विवाद, पांच बाइकें भी क्षतिग्रस्त
संवेदनशील मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस, पांच हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। मामूली बात को लेकर दो पक्षों के युवकों के बीच हुए विवाद के बाद मनबढ़ों ने एक पक्ष पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर व धारदार हथियार का जमकर प्रयोग किया। इससे एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर है। घटना में पांच बाइकें भी क्षतिग्रस्त कर दी गईं।
देर रात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ हमलावर मौके से फरार हो गए। मामले में नामजद सहित अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।
घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक पक्ष द्वारा जमकर मारपीट एवं उपद्रव चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना को लेकर उपनगर के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
उपनगर निवासी राहुल मोदनवाल (25) मंगलवार की रात गौरी बाजार के हाटा रोड पर समूह के कार्य से कलेक्शन करने गए थे। वहीं पर अशरफनगर मोहल्ले के कुछ युवक पहले से खड़े थे। पुरानी किसी बात को लेकर राहुल से कहासुनी के बाद मनबढ़ों ने मार-पीटकर घायल कर दिया। व्यवसायी पुत्र राहुल ने घर पहुंचकर घटना से परिजनों को अवगत कराया। परिजनों सहित कुछ युवक आरोपियों के घर उलाहना देने गए। इसी बात से नाराज होकर एक पक्ष के लोग देर रात हमला कर दिए। लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर और धारदार हथियार का इस्तेमाल किए। घटना में हमलावरों के साथ उनके परिवार की महिलाएं भी शामिल हो गईं।
इस हमले में दूसरे पक्ष के वार्ड नं. 8 निवासी अमित गुप्ता (30) पुत्र सुरेश गुप्ता, अटल मद्धेशिया (30) पुत्र रामेश्वर मद्धेशिया, सुजल जायसवाल (17) पुत्र सुरेश जायसवाल, राजन मोदनवाल (21) पुत्र वीरेंद्र मोदनवाल, सुनील जायसवाल पुत्र राधेश्याम जायसवाल घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने स्थिति को संभाला। उन्होंने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार लाया गया। जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अमित गुप्ता की गंभीर स्थिति देख उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। इस मामले में सुनील जायसवाल ने तहरीर देते हुए कहा है कि एक सभासद के ललकारने पर पुरानी रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर धारदार हथियार से नारा लगाते हुए दूसरे पक्ष के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बर्बरता साफ दिख रही है। घटना को लेकर उपनगर के व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त है।
पुलिस कुछ नामजद सहित अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सदर विधायक डाॅ. शलभ मणि त्रिपाठी ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस एवं प्रशासन के उच्चाधिकारियों से बात की। देर रात एक पक्ष द्वारा किए गए हमले में शामिल मनबढ़ों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की उच्चाधिकारियों से मांग की।