फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Atal ji's personality will continue to provide guidance

Deoria News: अटल जी के व्यक्तित्व से मिलता रहेगा मार्गदर्शन

Sun, 04 Jan 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 04 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Atal ji's personality will continue to provide guidance
देसही देवरिया। पकड़ी वीरभद्र चौराहा स्थित एक कॉलेज में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से अटल स्मृति सम्मेलन और एसआईआर-2 कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी उल्लास के साथ मनाया गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मेलन की शुरुआत हुई। पार्टी नेताओं ने संगठन की मजबूती पर भी बल दिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री, गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी व एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल ने अटल बिहारी वाजपेयी को दृढ़ प्रतिज्ञ, दूरदर्शी, महान व्यक्तित्व का धनी बताया। कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी कवि, लेखक, पत्रकार, प्रखर वक्ता, कुशल शासक के रूप में उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी। इनकी कालजयी कविताएं आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्य अद्वितीय हैं। जारी हुई एसआईआर सूची को लेकर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर मिलान करें। यह सुनिश्चित करें कि जल्दबाजी में किसी पात्र का नाम न कटे। मतदाता सूची को चाक-चौबंद किए जाने के लिए एसआईआर कराया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी की नीतियां सफल होती हैं।
विज्ञापन


कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने नए भारत के निर्माण में अपना सारा जीवन समाज को समर्पित कर दिया। विपक्षी पार्टियों ने जनता, किसानों, युवाओं, गरीबों को लूटने का कार्य किया। भाजपा सरकार में काबिल युवा बिना पैसे की नौकरी प्राप्त कर रहे हैं। किसानों को समय से खाद, बीज, पानी, रसोई गैस मिल रहा है। वहीं सपा सरकार में सिलिंडर और खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती थी। सड़कें बनाने के नाम पर ठेकेदार बिना काम कराए ही सारा रुपये डकार जाते थे। आज बिना भेदभाव किए समान रूप से हर जाति धर्म के लोगों का निरंतर विकास हो रहा है। कार्यक्रम को श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, डॉ. विनय कुमार, संजय कुमार राव, कृष्णनाथ राय, संजय तिवारी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमापति सिंह ने की। संचालन विजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान धनंजय कुमार त्रिपाठी, रामछपित सिंह, संजय कुशवाहा, भुनर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed