फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   asthachalagami granted to sun

अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, नदी-घाटों पर उमड़ीं व्रती महिलाएं

Fri, 20 Nov 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
asthachalagami granted to sun
अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, नदी-घाटों पर उमड़ीं व्रती महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सूर्योपासना के महापर्व छठ पर शुक्रवार शाम को जिले के नदी-घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर से ही घाटों पर व्रती महिलाओं के जाने का क्रम लगा रहा।
सायंकाल 5.21 बजे के शुभ मुहूर्त में नदी के जल में खड़े होकर उन्होंने भगवान भास्कर को पूरे भक्ति भाव से अर्घ्य दिया और अपनी मनोकामना पूर्ण करने की स्तुति की। कोरोना के भय से कई मोहल्लों में अस्थाई घाट बनाकर ही पूजा-अर्चना की गई। नदी-घाटों पर कोरोना का डर नहीं दिखा। भीड़ के चलते सोशल डिस्टेसिंग का पालन कई जगहों पर नहीं किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर महिला व पुरुष पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

पहला अर्घ्य देने के लिए शुक्रवार शाम को सबसे अधिक भीड़ शहर के हनुमान मंदिर एवं परमार्थी पोखरे सहित आसपास स्थित अन्य घाटों पर रही। घर के पुरुषों ने सिर पर दौरी में रखे प्रसाद सामग्री को घाटों तक पहुंचाया। घर से लोकप्रिय एवं परंपरागत छठ गीतों को गाती हुईं व्रती महिलाओं ने वेदियों के पास पहुंचकर प्रसाद सामग्री को चढ़ाया और दीयों को जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह विधि-विधान से छठ मैया के पूजन में जुट गई। शाम को जैसे ही सूर्यास्त की बेला आई, कतार में खड़ी होकर व्रतियों ने अर्घ्य दिया और अपनी मनोकामना पूर्ण करने का आशीर्वाद मांगा। शाम को भीड़ का अलौकिक दृश्य नदी घाटों पर दिखा। व्रतियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए नगरपालिका प्रशासन एवं ग्राम पंचायत की ओर से प्रकाश के साथ ही अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने भी घाटों पर पहुंचकर लोगों का सहयोग किया। परमार्थी पोखरे में सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय अपने दल बल के साथ सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते दिखीं।
घाटों पर जमकर हुई आतिशबाजी, मेले का लिया आनंद
नदी-घाटों पर युवाओं एवं बच्चों ने छठ पर्व पर जमकर आतिशबाजी की। साथ ही घाटों पर लगे मेले का सभी ने जमकर आनंद भी लिया और अपने मनपसंद सामानों की खरीदारी की और विभिन्न खाद्य सामग्रियों का आनंद उठाया।
दोपहर तक चलती रही खरीदारी
मालवीय रोड, मोतीलाल रोड, बस स्टेशन रोड सहित शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर लगी पूजन सामग्रियों की दुकानों से शुक्रवार की दोपहर तक खरीदारी हुई। अंतिम दिन होने के चलते दुकानदारों ने कई सामानों के दाम कम कर बेच दिए। जो सामान दो दिन पूर्व तक दोगुने से तीन गुने रेट पर बिक रहे थे, शुक्रवार को आधे दाम में बिके। दुकानदार किसी तरह जल्द से जल्द माल बिकने की फिक्र में रहे, ताकि पूंजी न डूबे। दोपहर के बाद बाजार में भीड़ कम हो गई। प्रमुख मार्गों पर भी लोगों व वाहनों की आवाजाही कम रही।

राज्यमंत्री ने बांटे मास्क और सैनिटाइजर
रुद्रपुर के सेमरौना छठ घाट पर राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने श्रद्धालुओं में मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। घाट के सामने भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्टॉल पर श्रद्धालुओं में कोरोना से बचाव को मास्क बांटे गए। राज्यमंत्री ने लोगों से कोरोना से बचाव कर त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक संगठन के लोगों ने टेंट लगाकर छठ घाट पर आए भक्तों को छठ पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed