{"_id":"63ab32d7a359ca4b9c760208","slug":"assurance-to-recover-embezzlement-amount-by-filing-a-case-deoria-news-gkp4623571165","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: केस दर्ज कराकर गबन की राशि वसूलने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: केस दर्ज कराकर गबन की राशि वसूलने का आश्वासन
विज्ञापन
केस दर्ज कराकर गबन की राशि वसूलने का आश्वासन
भाटपाररानी। बनकटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसिया छितनी सिंह के ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम संजीव उपाध्याय ने मंगलवार को कोटे की दुकान की मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में उन्हें व्यापक पैमाने पर अनियमितता मिली। एसडीएम ने कोटेदार के विरुद्ध केस दर्ज कराकर गबन की राशि वसूले जाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। जांच के दौरान कोटेदार प्रेमचंद गुप्ता मौजूद नहीं थे।
ग्राम परसिया छितनी सिंह के ग्रामीणों ने एक दिन पूर्व एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पिछले कई माह से कोटेदार की ओर से राशन न दिए जाने की शिकायत की थी। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में लिखा था कि कोटेदार पिछले चार माह से अंगूठा लगवा लेते हैं तथा अगले माह राशन देने को कह कर उपभोक्ताओं को लौटा देते हैं। हार-थककर ग्रामीणों ने एसडीएम से गुहार लगाई है।
एसडीएम जांच करने कोटेदार के गोदाम पर पहुंचे। वहां कोटेदार मौजूद नहीं थे। एसडीएम ने जब ग्रामीणों से पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें पिछले चार माह से राशन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर से राशन के स्टाक का मिलान कराया तो मौके पर खाद्यान्न काफी मात्रा में कम पाया गया। एसडीएम संजीव उपाध्याय ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में शिकायत की पुष्टि हुई है । कोटेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए गबन की राशि वसूले जाने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान शिकायतकर्ता बलभद्र, बनारसी गुप्ता, हरीश चंद शर्मा, अवध राज कुशवाहा, किस्मती देवी ,तारा देवी, लक्ष्मीनिया देवी, मुन्नी देवी, ओम प्रकाश, राम नक्षत्र प्रसाद, बलेसर, प्रेमचंद आदि मौजूद रहे।