{"_id":"6a285b341f82fe75c3014a4b","slug":"assault-during-an-auspicious-event-deoria-news-c-208-1-deo1023-184117-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट
Tue, 09 Jun 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। बगहा मठिया गांव में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों पर मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी संतोष कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उनके घर मांगलिक कार्यक्रम था। शाम के समय बच्चे दरवाजे पर खेल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का शिवम यादव तेज रफ्तार और तेज आवाज में बाइक लेकर बार-बार वहां से गुजरने लगा। मना करने पर वह नाराज हो गया और कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चला गया। पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद शिवम यादव, विशाल, निखिल, अखिलेश और सुनील सहित अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके दरवाजे पर पहुंच गए।
आरोप है कि समूह में शामिल एक व्यक्ति असलहा भी लहरा रहा था। इसके बाद मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच नामजद तथा 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।