फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Asha workers ended the strike by giving a memorandum

Deoria News: ज्ञापन देकर आशा कार्यकर्ताओं ने समाप्त किया धरना

Wed, 28 Dec 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Asha workers ended the strike by giving a memorandum
सीएमओ कार्यालय पर आशा कार्यकर्ताओ का धरना जारी। - फोटो : DEORIA
ज्ञापन देकर आशा कार्यकर्ताओं ने समाप्त किया धरना
विज्ञापन

देवरिया। मानदेय बढ़ाने, बीमा का लाभ दिलाने तथा राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित 12 मांगों के लिए आशा कार्यकर्ताओं का सीएमओ कार्यालय परिसर में चल रहा धरना तीसरे दिन बुधवार को समाप्त हो गया। इसके पहले, धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट में एसडीएम सदर तथा कार्यालय में सीएमओ को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन का राज्य सचिव साधना पांडेय के नेतृत्व में आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियन के बैनल तले सीएमओ कार्यालय में धरना चल रहा था। धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाने का कार्य आशा कार्यकर्ता करती हैं। आशा व संगिनी को राज्य स्वास्थ्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इनका दस लाख रुपये का स्वास्थ्य तथा 50 लाख रुपये का जीवन बीमा कराया जाए।
विज्ञापन

मानदेय 28 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। वर्षों पहले का आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रति कार्ड पांच रुपये की दर से बकाया पारिश्रमिक का शीघ्र भुगतान किया जाए। फाइलेरिया, मलेरिया, संचारी, दस्तक, पोलियो अभियान का पारिश्रमिक तथा चार से बकाए मानदेय का एकमुश्त भुगतान सहित अन्य मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा। एसडीएम सदर सौरभ सिंह ने ज्ञापन लिया। उसके बाद सीएमओ डॉ. राजेश झा को ज्ञापन सौंपा गया। संचालन संगठन के जिला सचिव शंभूनाथ तिवारी ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सीमा तिवारी, जिलाध्यक्ष सविता देवी, सचिव संगीता तिवारी, उपाध्यक्ष मुन्नी गिरि, नम्रता मालवीय, पूनम कुशवाहा, पुष्पा देवी, दुर्गावती, रीता देवी, हीरामोती, सरोज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed