फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Arun becomes president of Gram Rozgar Sevak Sangh

Deoria News: अरुण बने ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष

Mon, 28 Oct 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 28 Oct 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Arun becomes president of Gram Rozgar Sevak Sangh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ का द्विवार्षिक चुनाव आज विकास भवन के गांधी सभागार में जिला चुनाव अधिकारी डॉ. इम्तियाज़ खान, सह चुनाव अधिकारी अतुल कुमार सिंह, आशुतोष दीक्षित एवं फारूक आजम अंसारी के देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें अरुण कुमार मिश्र लगातार 11वीं बार 30 मतों से जिलाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किए गए।
चुनाव अधिकारी डॉ. खान ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के चुनाव में जनपद देवरिया से जिला अध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार मिश्रा एवं श्री प्रकाश निराला ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के लिए विनोद कुमार सिंह एवं रजनीश कुमार ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है। इसी तरह महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर वंदना मिश्रा एवं मीरा देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। महामंत्री पद पर शमशाद अंसारी एवं सत्येंद्र साहनी, संगठन मंत्री पद पर विवेक प्रताप सिंह एवं रजनीश कुमार, जिला प्रवक्ता पद पर ब्रह्मदेव मिश्र एवं रणविजय राव तथा कोषाध्यक्ष के पद पर कृष्ण मोहन उपाध्याय एवं सुनील कुमार यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। आपसी विचार विमर्श के उपरांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर से जितेंद्र कुमार, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष के पद से मीरा देवी, महामंत्री के पद से सत्येंद्र साहनी एवं प्रवक्ता के पद से ब्रह्मदेव मिश्रा ने अपना-अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। तत्पश्चात महामंत्री के पद पर शमशाद अंसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विनोद सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के पद पर वंदना मिश्रा एवं प्रवक्ता के पद पर रणविजय राव निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिला अध्यक्ष पद एवं जिला कोषाध्यक्ष के लिए मतदान प्रारंभ हुआ, जिसमें 112 मतों के सापेक्ष 105 मत पड़े।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष के पद पर अरुण कुमार मिश्रा को 67 मत एवं श्री प्रकाश निराला को 37 वोट प्राप्त हुए । इस प्रकार अरुण कुमार मिश्रा 30 मतों से विजयी घोषित किए गए। जिला कोषाध्यक्ष के पद पर सुनील कुमार यादव को 77 एवं कृष्ण मोहन उपाध्याय को 27 मत प्राप्त हुए। सुनील कुमार यादव 50 मतों से जिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव के उपरांत उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नीरज शाही जी एवं विकासखंड देवरिया सदर के ब्लॉक प्रमुख पवन कुमार जायसवाल सभागार में पहुंचकर विजयी प्रत्याशियों को माल्यार्पण कर बधाई दिए। इस दौरान जनपद के सभी ब्लाक अध्यक्ष एवं ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed