फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ARTO surrounded in protest against the reduction of slots

स्लॉट कम किए जाने के विरोध में एआरटीओ को घेरा

Thu, 24 Mar 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
ARTO surrounded in protest against the reduction of slots
स्लॉट कम किए जाने के विरोध में एआरटीओ को घेरा
विज्ञापन

देवरिया। स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस का स्लॉट कम किए जाने के विरोध सहित अन्य मांगों को उठाते हुए जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को एआरटीओ का घेराव किया। सदस्यों ने अपनी मांगें उनके सामने रखीं और समाधान कराने के लिए कहा। एआरटीओ के उच्चाधिकारियों के समक्ष मांगों को रखने और सकारात्मक पहल किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद घेराव समाप्त हुआ।
जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस के स्लॉट को कम करने के कारण आवेदकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थायी लाइसेंस, जिनकी लर्निंग वैधता 20 जून 2022 तक है, उनके लिए स्लॉट बुक ही नहीं हो रहा है। साथ ही आरसी उपलब्ध नहीं होने से वाहन से संबंधित काम कराने के लिए आने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं का समाधान 29 मार्च तक नहीं किया गया तो 30 मार्च से संगठन के पदाधिकारी कार्यालय में तालाबंदी करेंगे।
विज्ञापन

घेराव करने वालों में धर्मेंद्र मिश्र, गोपाल पांडेय, हरिवंश गौतम, ओमप्रकाश तिवारी, रवि मिश्र, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अखिलेश्वर मणि त्रिपाठी, विजयशंकर चौबे, सुग्रीव मिश्र, पूर्व अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, अजय चंद, संतोष श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, अमरुल हक, सैय्यद मेराज अहमद, महताब आलम, सराफत मंसूरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एआरटीओ प्रशासन राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि स्थाई डीएल संबंधी उत्पन्न हो रही समस्या के समाधान के लिए मुख्यालय के अधिकारियों से वार्ता की गई है। जल्द ही इसे सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed