{"_id":"6190070d1d4e4a0870357839","slug":"arrest-salempur-news-gkp4161509169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सोना बेचने वाले दो टप्पेबाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली सोना बेचने वाले दो टप्पेबाज गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नकली सोना बेचने ठगी करने वाले दो टप्पेबाजों को पुलिस ने शनिवार सुबह नुरीगंज बाजार से गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध थाने में शुक्रवार रात केस दर्ज किया गया था। दोनों आरोपितों के पास से ठगी के बीस हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। दोनों टप्पेबाज बलिया जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में रैकेट चलाने वाले मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है।
भटनी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी सुदर्शन पाल शुक्रवार को नगर स्थित पीएनबी की शाखा से रकम निकाल बाहर निकले। तभी तीन युवक उनको सोने का टुकड़ा देने की बात कहने लगे। अभी वे कुछ समझ पाते तब तक युवक उनसे निकाले गए बीस हजार रुपये लेकर नकली दो सोने का बिस्किट पकड़ा चले गए। पीड़ित ने एक ज्वेलरी की दुकान पर सोने इसकी पहचान कराई तो दोनों नकली निकले। ठगी का एहसास होने पर सुदर्शन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले में पुलिस आरोपितों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई। शनिवार भोर में पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि दो संदिग्ध नुरीगंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर पर बैठे हैं। एसओ मय फोर्स मौके पर पहुंचे तो वे पुलिस को देख भागने लगे। सिपाहियों ने दौड़ा कर दोनों को पकड़ लिया। आरोपितों की पहचान अमर सिंह निवासी मेठवार थाना फेफना और बालकिशुन राम निवासी जिगड़ीसर थाना खेजुरी, बलिया के रूप में हुई। दोनों के पास से पुलिस ने बीस हजार रुपये बरामद किया। शाम को दोनों को जेल भेज दिया गया। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि दो टप्पेबाज पकड़े गए हैं। पूछताछ में रैकेट चलाने वाले एक मास्टरमाइंड का नाम सामने आया है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।