फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   arrest

आदित्य मणि हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, पीड़ित पिता ने दम तोड़ा

Wed, 10 Nov 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
arrest
आदित्य मणि हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, पीड़ित पिता ने दम तोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी आदित्य मणि हत्याकांड के मुख्य आरोपित निहाल प्रताप को मंगलवार सुबह कोतवाली पुलिस ने शहर की बंद चीनी मिल के ग्राउंड से गिरफ्तार कर लिया। उधर, पीड़ित पिता की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने गए मृत युवक के पिता का भी निधन हो गया। इस घटना के बार एक फिर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

14 अक्तूबर की रात दशहरा मेले में शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी आदित्य मणि त्रिपाठी उर्फ श्रीप्रकाश (19) पुत्र आशुतोष मणि की सीसी रोड पर एसबीआई के पास पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। मृत शख्स के भाई सुबोध मणि की तहरीर पर मोहल्ले के भंटू चौरसिया, रामनाथ देवरिया मोहल्ले की सभासद बेबी शाही के पति प्रभाकर शाही, शुभम उर्फ नेहाल प्रताप सिंह, आयुष श्रीवास्तव, रोहित सिंह और पांच अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस विवेचना में सौरभ सिंह निवासी कोल्हुआ थाना सदर कोतवाली, प्रभात कुमार निवासी अस्थौला थाना गगहा, समीर यादव निवासी बांकी फुलवरिया थाना गौरी बाजार का नाम प्रकाश में आया। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज दिया। मुख्य आरोपित नेहाल प्रताप सिंह फरार चल रहा था। मंगलवार को सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी को सूचना मिली कि शुभम उर्फ नेहाल बंद चीनी मिल के ग्राउंड में मौजूद हैं। सीओ के निर्देश पर कोतवाल नवीन कुमार सिंह और एसएसआई बदरूद्दीन मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देख शुभम भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर दूसरी तरह आदित्य के पिता आशुतोष का मंगलवार सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed