{"_id":"611d55468ebc3e7a1b253e88","slug":"arrest-accused-absconded-for-14-years-co-grp-deoria-news-gkp405988538","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौदह साल से फरार इनामी बदमाश को करें गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौदह साल से फरार इनामी बदमाश को करें गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। जीआरपी की सीओ रचना मिश्र ने बुधवार को सदर रेलवे स्टेशन के थाने का निरीक्षण किया। इनामी बदमाशों की सूची तलब की तो पता चला कि गोरखपुर जीआरपी अनुभाग का सबसे बड़ा इनामी बदमाश बस्ती निवासी रामलखन है। उस पर पंद्रह हजार रुपये का इनाम घोषित है। उन्होंने एसओ अनिल यादव से कहा कि चौदह साल से बदमाश फरार है, इसके बारे में नए सिरे से प्रयास कर गिरफ्तार करें।
अर्द्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि देवरिया जीआरपी थाने ने अभिलेखों के रख-रखाव में सबसे अच्छा काम किया है। सभी प्रकार के रजिस्टर पूर्ण हैं। आने वाले समय में प्रदेशस्तर पर सर्वोत्तम थाने का चयन होना है। इसमें गोरखपुर अनुभाग से दो थानों का नाम भेजा जाएगा। जिसमें यहां का थाना उस मानक को पूूूरा करने की ओर अग्रसर है। उन्होंने अपराध समीक्षा के दौरान चोरी गए मोबाइल फोन की बरामदगी के बारे में जानकारी ली। मोबाइल फोन चोरी के आरोपितों की गिरफ्तारी के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि शस्त्र की नियमित जांच परख करते रहें क्योंकि समय पड़ने पर हर जवान का सच्चा साथी असलहा ही होता है। मोहर्रम और जन्माष्टी त्योहार को देखते हुए आदेश दिया कि अगर अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत हो तो मांग कर सकते हैं। जीआरपी पोस्ट पर मौजूद महिला सिपाही को कंप्यूटर में दक्ष होने का निर्देश दिया। थाने पहुंचने वाली महिला फरियादियों की बातों को गंभीरता से सुनकर निराकरण करने की हिदायत दी। इस दौरान दरोगा मोहन लाल यादव, राम सिंह आदि मौजूद रहे।