{"_id":"654e84fef31f5e6f6e0de7e9","slug":"army-soldier-who-came-home-on-leave-dies-in-road-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-12718-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, धनतेरस पर गए थे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, धनतेरस पर गए थे बाजार
Sat, 11 Nov 2023 03:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Sat, 11 Nov 2023 03:51 PM IST
सार
तरकुलवा थानाक्षेत्र के भरौटा गांव निवासी प्रदीप यादव उर्फ संजय (40) पुत्र कन्हैया यादव 7 गार्ड रेजीमेंट राजस्थान के जवान थे, उनकी तैनाती एक साल से लद्दाख में थी। वहां एक साल की सेवा पूरी होने के बाद छुट्टी पर घर आए थे।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृत तरकुलवा थानाक्षेत्र के भरौटा गांव निवासी सेना के जवान प्रदीप यादव उर्फ संजय क
विस्तार
देवरिया में दिवाली की छुट्टी मनाने घर आए सेना के जवान के परिजनों की खुशियां धनतेरस के दिन मातम में बदल गई। पडरौना से बाजार कर घर लौट रहे सेना के जवान की स्कूटी को कार ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर मौत हो गई।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के भरौटा गांव निवासी प्रदीप यादव उर्फ संजय (40) पुत्र कन्हैया यादव 7 गार्ड रेजीमेंट राजस्थान के जवान थे, उनकी तैनाती एक साल से लद्दाख में थी। वहां एक साल की सेवा पूरी होने के बाद छुट्टी पर घर आए थे। दिवाली त्योहार परिजनों के संग बिताने के बाद उन्हें यूनिट में वापस राजस्थान जाना था।
शुक्रवार को सुबह धनतेरस का बाजार करने स्कूटी से पड़रौना गए थे। बाजार करने के बाद घर के लिए चले। अभी वह पडरौना-कसया मार्ग पर बैरिया चौराहे के पास पहुंचे थे सामने से तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दिया। हादसे के बाद लोगों ने उन्हेें पडरौना जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: नेपाली कसीनो लगे भुलाने...दिवाली के बहाने नेपाल के जुआरी आ रहे मोटे दांव लगाने
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेना के जवान के मौत की खबर मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। इनकी पत्नी प्रतिमा, बेटा अखिलेश, बेटी पल्लवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।