फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Arjun and Shisham tree were cut and hidden.

Deoria News: अर्जुन और शीशम का पेड़ काटकर छिपाया

Sun, 18 Feb 2024 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Arjun and Shisham tree were cut and hidden.
- खुखुंदू के एफसीआई गोदाम के पास से काटा गया है हरा पेड़
विज्ञापन

- वन रक्षक ने लकड़ी बरामद कर दर्ज कराया आरोपी के खिलाफ केस

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सोन्हौली- बलिया मार्ग पर एफसीआई गोदाम के पास से शुक्रवार की भोर में दो हरा पेड़ काटकर एक शख्स उठा ले गया। इसकी भनक जैसे ही वन रक्षक बरहज रेंज को लगी। वह मौके पर पहुंच तहकीकात शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने बताया कि बरडीहा लाला गांव के एक शख्स ने लकड़ी कटवाया है। दरवाजे पर पहुंचे तो मौके पर लकड़ी मिल गई। वन रक्षक ने शनिवार रात को थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

बताया जा रहा है कि वन रक्षक बरहज रेंज अनूप कुमार को किसी ने सूचना दी कि एफसीआई गोदाम के पास से शीशम और अर्जुन के सरकारी दो हरे पेड़ बरडीहा लाला के एक शख्स कटवाकर घर लेकर चला गया है। विभागीय व्यस्तता के चलते वह शनिवार देर शाम को जब मौके पर पहुंचे तो सूचना सही निकली। उन्होंने पुलिस टीम के साथ बरडीहा लाला गांव में पहुंच पहले लकड़ी बरामद की। इसके बाद थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर आरोपी घर छोड़कर भाग गया। लकड़ी बरामद की गई है। वन रक्षक की तहरीर पर बरडीहा लाला निवासी दिनेश यादव के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला से बात करने पर उन्होंने बताया तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed