{"_id":"6733bcdc8072b36dcf087658","slug":"arif-and-naveen-won-in-the-race-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-139670-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दाैड़ में आरिफ और नवीन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दाैड़ में आरिफ और नवीन ने मारी बाजी
Wed, 13 Nov 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज मेडी सिन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका आगाज सोमवार की शाम प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने एकेडमिक ब्लाक में फीताकर शुभारंभ किया। महोत्सव के प्रथम दिन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सौ मीटर दौड़ में मो. आरिफ और चार सौ मीटर में नवीन कुमार ने बाजी मारी।
मेडिकल कॉलेज शीतकालीन महोत्सव के लिए सजाया गया है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन किया गया। इसका पहला दिन खेल प्रतियोगिता के नाम रहा। इसमें वर्ष 2021, 22, 23 एवं 24 बैच के एमबीबीएस छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई खेल प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में 22 बैच के मो. आरिफ, 400 मीटर दौड़ में 21 बैच के नवीन कुमार तथा 400 मीटर रिले में 22 बैच के आलोक, पीयूष और आरिफ ने बाजी मारी, जबकि बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ में 24 बैच की अनुरानी और 400 मीटर रिले में 23 बैच की अंजलि, अदिति और कल्पना ने बाजी मारी। महोत्सव डॉ. जमाल हैदर, डॉ. पवन त्रिवेदी, डॉ. मृत्युंजय पांडेय, डॉ. प्रेम प्रकाश पांडेय के संरक्षण तथा कॉलेज की कल्चरल कमेटी की डॉ. प्रियंका राय, डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. शुभम पांडेय, डॉ. जयंत राय, डॉ. अंबू पांडेय के निर्देशन में 22 बैच की ओर से आयोजित किया गया है। इसका समापन 16 नवंबर की रात डीजे नाइट के साथ होगा।