{"_id":"5dc5a9a38ebc3e5b5f735f72","slug":"aprijita-deoria-news-gkp3285538101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर हेलमेट लगाएंगे, मम्मी-पापा को भी बताएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर हेलमेट लगाएंगे, मम्मी-पापा को भी बताएंगे
विज्ञापन
अमर उजाला के तरफ से आयोजित अपराजिता के तहत आरबीटी विद्यालय में टीएसआई रामवृक्ष यादव ने छात्राओ क?
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलमेट लगाएंगे, मम्मी-पापा को भी बताएंगे
‘अमर उजाला’ के ‘अपराजिता’ अभियान के तहत आरबीटी विद्यालय में हुई यातायात जागरूकता गोष्ठी
बच्चों ने सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों के पालन का लिया संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बाइक-स्कूटी चलाएंगे तो हेलमेट लगाएंगे, तीन सवारी नहीं बैठाएंगे, मम्मी-पापा को भी जागरूक बनाएंगे। शुक्रवार को सीसी रोड स्थित आरबीटी विद्यालय के बच्चों ने यह संकल्प दोहराया। ‘अमर उजाला’ के ‘अपराजिता’ अभियान के तहत आयोजित यातायात जागरूकता गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की महत्ता बताते हुए यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया गया।
मुख्य अतिथि शहर के यातायात निरीक्षक रामवृक्ष यादव ने बच्चों को हेलमेट की उपयोगिता बताई। कहा कि अधिकांश सड़क हादसों में घायल होने वालों की मौत सिर में गंभीर चोट के कारण ही होती है। हादसों में घायल के उपचार में लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। परिवार कर्ज में डूब जाता है। हेलमेट लगाने से न सिर्फ बाइक चलाने वाले की सुरक्षा रहेगी, बल्कि उनका घर-परिवार भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने से होने वाले खतरे के बारे में भी बताया। कहा कि जब बाइक या स्कूटी पर दो से अधिक लोग सवार होते हैं तो हादसों की आशंका बढ़ जाती है। सड़क पर बांए से चलने, चार पहिया वाहन में यात्रा के दौरान सीट बेल्ट बांधने के बारे भी विस्तार से समझाया। बच्चों का आह्वान किया कि वह अपने मम्मी-पापा को भी हेलमेट, सीट बेल्ट व अन्य ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करते हुए उसके पालन के लिए संकल्पित करेंगे। उन्होंने बच्चों को नए हेल्पलाइन 112 की उपयोगिता भी बताई। कहा कि किसी भी आपात स्थिति में इस नंबर के इस्तेमाल से पुलिस-प्रशासन की मदद ली जा सकती है। छात्राओं को 1090, 181 के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया। माता-पिता को अपना दोस्त बनाते हुए परेशानी छिपाने की बजाए उनसे साझा करने के लिए प्रेरित की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ज्ञानेश शुक्ल, सुमन द्विवेदी, अनूप द्विवेदी, किताबुल्लाह खान, मुजफ्फर हुसैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में बातचीत के दौरान छात्रा सलोनी ने कहा कि हमारे साथ या आसपास के किसी और के साथ कुछ भी गलत हो रहा हो तो हमें चुप नहीं रहना है। अब न तो गलत कार्य सहना है और न ही चुप रहना है। समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करेंगे। कार्यक्रम में इसकी काफी अच्छी जानकारी मिली है। स्मृति मिश्रा ने कहा यातायात नियमों को लेकर काफी जानकारी मिली है। हमें सड़क पर सही साइड पर ही चलना है और बाइक चलाते या बैठते समय हेलमेट जरुर लगाना है। यह हमारी ही सुरक्षा के लिए है। मम्मी-पापा को भी हम इस बारे में बताएंगे। अमृता पांडेय ने कहा बाइक पर चलने के दौरान हेलमेट की उपयोगिता की जानकारी मिली है। हेलमेट सिर्फ हमारे सिर की सुरक्षा नहीं करता बल्कि हमारे घरवाले भी चिंता मुक्त रहते हैं। ट्रैफिक सिग्नल पार करते समय, रांग साइड का भी ध्यान रखेंगे। यह जानकारी सबको बताएंगे। छात्रा मान्यता ने कहा तेजी से बढ़ते सड़क हादसों को रोकने में यातायात नियमों का पालन जरुरी है। हेलमेट, सीट बेल्ट और जेब्रा क्रॉसिंग के बारे में जानने को मिला है। हम खुद इसका पालन करेंगे और यह पूरी कोशिश भी होगी हमारे सभी जानने वाले भी इसे मानें।