फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Appealed to DIG against selfish people

Deoria News: डीआईजी से मनबढ़ों के खिलाफ लगाई गुहार

Tue, 30 Jul 2024 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Appealed to DIG against selfish people
बरहज। अपराधमुक्त प्रदेश की साइट से सोशल मीडिया पर क्षेत्र के दो मनबढ़ युवकों की फोटो पोस्ट की गई है। इसमें डीआईजी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश और देवरिया पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। दोनों युवक बीच सड़क पर सरेआम हुड़दंग करते देखे जा रहे हैं। जिन पर विभिन्न थानों में केस भी दर्ज हैं। इन्हें रफ्तार गैंग के सदस्य के रूप में जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर डीआईजी गोरखपुर, देवरिया और उत्तर प्रदेश पुलिस को जोड़कर बाइक सवार मनबढ़ों का फोटो पोस्ट किया गया है, जो रात के अंधेरे में सड़क पर अर्द्धनग्न होकर बाइक से हुड़दंग करते देखे जा रहे हैं। पोस्ट में मनबढ़ बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव के बताए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि 22 मई को सुरौली पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें एक मनबढ़ वायरल फोटो में है। आरोप है कि विधानसभा चुनाव में तलवार लिए युवक एक पार्टी के बारे में अनापशनाप बक रहे हैं। वहीं दूसरे पर 29 अक्तूबर 2020 में बरहज थाने में भी हत्या के प्रयास आदि का केस दर्ज है। सीओ आदित्य गौतम का कहना है कि ऐसे अराजकतत्वों को चिह्नित कराया जा रहा है। वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed