फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   aparajita health

शिविर में जांची 282 की सेहत, दवाएं दीं

Mon, 10 Jun 2019 12:00 AM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 10 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
aparajita health
सेहत की जांच करते डॉक्टर। - फोटो : amar ujala
बरियारपुर। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत रामपुर कारखाना ब्लॉक के गुद्दीजोर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। इसमें चिकित्सकों ने 282 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं। उन्हें जीवनशैली में सुधार लाकर स्वस्थ रहने के उपाय बताए। आंख, दांत, पेट दर्द, सर्दी-खांसी, बुखार, त्वचा रोग से संबंधित मरीज बड़ी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पंकज कुमार ने डॉक्टरों का माला पहना कर स्वागत किया। गांव में कैंप के आयोजन की सराहना की। कहा कि अब तक मरीजों को अस्पताल जाना पड़ता था, लेकिन इस बार अस्पताल खुद चलकर ग्रामीणों के पास आया है। अमर उजाला और चिकित्सकों की यह पहल सराहनीय है। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी श्रीवास्तव ने ब्लडप्रेशर की जांच करते हुए महिलाओं को बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक किया। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन करने की सीख के साथ टीकाकरण कराने पर जोर दिया। महिलाओं को अच्छी डाइट, खानपान की सावधानियां, गर्भावस्था में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल रखने, छात्राओं की सही डाइट, किशोरियों की सही डाइट संबंधी जानकारियां दीं। डॉ. अश्वनी कुमार मल्ल ने कहा कि तंबाकू, गुटका और सिगरेट का सेवन न करें। अगर लंबे समय से मुंह में छाले पड़े हों, पहले की अपेक्षा मुंह कम खुले, मसालेदार भोजन करने पर जलन या ज्यादा दिनों से सफेद दाग बने होने पर कैंसर की आशंका रहती है। ऐसी स्थिति होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। डॉ. विनीत ने बताया कि साफ-सफाई बरतने मात्र से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसे दैनिक जीवन में अपनाएं। शिविर में फार्मासिस्ट विजय मिश्रा, राजेश मद्धेशिया ने भी सक्रिय योगदान दिया।
विज्ञापन


कोट
लंबी दूरी तय कर अस्पताल जाना संभव नहीं हो पा रहा था। गांव में ही आई विशेषज्ञ डॉक्टर ने जांच की और परेशानी को इत्मिनान से सुना। इससे लाभ मिलेगा। ऐसे कैंप होते रहने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-दुर्गावती देवी।

पड़ोसी ने कैंप की जानकारी दी। यहां पहुंची तो पूरा अस्पताल ही आया हुआ है। जांच, दवा सबकुछ आसानी से सुलभ हो गया। अस्पताल में तो घंटों तक नंबर लगाना पड़ता है। 
-कुसुम देवी।

डॉक्टर ने पूरा समय दिया। इत्मीनान से परेशानी सुनी। अस्पताल की भीड़-भाड़ में उपचार नहीं हो पाता। उम्मीद करती हूं कि आगे भी ऐसे कैंप लगेंगे, जिससे हमें राहत मिलेगी। 

-चंद्रावती देवी।

स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार के अलावा शिविर में बताई गई कई जरूरी जानकारियां अहम रहीं। छोटी-छोटी दिक्कतों की हम अनदेखी कर जाते हैं, जिसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ता है। 
-कलावती देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed