{"_id":"65e7600e6933fdd210093841","slug":"apar-ayukt-inspected-tehsil-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-120771-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अपर आयुक्त न्यायिक ने अफसरों को बताईं जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अपर आयुक्त न्यायिक ने अफसरों को बताईं जिम्मेदारियां
Tue, 05 Mar 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
......
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। अपर आयुक्त न्यायिक ने मंगलवार को सलेमपुर तहसील का मुआयना किया। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा के निर्देश पर तहसील पहुंचे अपर आयुक्त न्यायिक राम भरत तिवारी ने लगभग छह घंटे तक अभिलेखों की जांच की। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को उनके जिम्मेदारियां बताई।
उन्होंने कहा कि अभिलेखों के रख-रखाव तथा कर्मचारियों को दिए जाने वाले कार्यों की पूरी जिम्मेदारी तहसीलदार की है। दोपहर में तहसील पहुंचे अपर आयुक्त ने सबसे पहले तहसील की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। फिर रिकाॅर्ड रूम व पुराने अभिलेखों को देखा। फटे अभिलेखों को ठीक करने के साथ ही मुकदमों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न किए जाने की बात कही।
संग्रह के निरीक्षण में पाया कि संग्रह वसूली का पैसा जमा करने में हफ्तों लग जाता है। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए नायब तहसीलदार से प्रतिदिन की वसूली की सूची बनाकर उसे हर रोज बैंक में जमा किए जाने के निर्देश दिए। तहसील में कार्यरत कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका को भी देखा। तहसील में राजस्व वसूली को तेज करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके अलावा पोखरी आवंटन‚ कृषि पट्टा तथा आवासों के आवंटन की भी जानकारी ली। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरूण कुमार राय‚ एसडीएम गिरीश कुमार झा‚ तहसीलदार अलका सिंह‚नायब तहसीलदार डाॅ.भागीरथी सिंह‚ गोपालजी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।