{"_id":"63e68a4c764dbd063106c338","slug":"anthelmintic-medicine-protects-children-from-worm-infection-deoria-news-c-7-1-49638-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाती है कृमिनाशक दवा : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाती है कृमिनाशक दवा : डीएम
Fri, 10 Feb 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आदर्श प्राथमिक विद्यालय रुच्चापार में आयोजित कार्यक्रम में ब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शुक्रवार को जिले में बच्चों को कृमिनाशक दवा का सेवन कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इसमें जिले के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में दवा सेवन कराया गया। प्रशिक्षित कर्मियों की देखरेख में बच्चों को उम्र के हिसाब से निर्धारित मात्रा में एल्बेंडाजोल दवा का सेवन कराया गया।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आदर्श प्राथमिक विद्यालय रुच्चापार में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद विद्यालय के सभी बच्चों को दवा का सेवन कराया गया। डीएम ने कहा कि दूषित पेयजल व अशुद्ध खानपान तथा शारीरिक स्वच्छता के प्रति उदासीनता के कारण बच्चों में कृमि संक्रमण का खतरा अधिक होता है। निर्धारित समय के अंतराल पर कृमिनाशक दवा के सेवन कर इससे बचा जा सकता है। उन्होंने दवा सेवन के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित किया। साथ ही बच्चों को जीवन में मनचाही सफलता हासिल करने के लिए भी प्रेरित व प्रोत्साहित किया। सीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय स्तर का है। हर बच्चे को यह गोली जरूर खिलाई जानी है। इसको खिलाने से बच्चों को कृमि जनित बीमारियों से बचाया जा सकता है।
19 साल तक के 14.81 लाख बच्चों-युवाओं को दवा खिलाने का लक्ष्य : सीएमओ
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले में एक से 19 साल तक के 14.81 लाख बच्चों और युवाओं को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को संचालित अभियान में दवा सेवन से वंचित बच्चों को दवा का सेवन कराने के उद्देश्य से 13 से 15 फरवरी को दोबारा मापअप राउंड का संचालन करते हुए छूटे हुए बच्चों को दवा का सेवन कराया जाएगा। इस दौरान बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, एबीएसए नवनीत कुमार चौबे, एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम डॉ. राजेश गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक नित्यानंद चौबे आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
डीएम व सीडीओ ने किया दवा का सेवन
- आदर्श प्राथमिक विद्यालय रुच्चापार में आयोजित कार्यक्रम में अभियान करने के बाद जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ रवीं,न्द्र कुमार और सीएमओ डॉ. राजेश झा ने खुद भी एल्बेंडाजोल दवा का सेवन किया।