फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   anshan from 28

Deoria News: 28 से बेमियादी अनशन करेगा दिव्यांग राजेश रौनियार

Wed, 13 Mar 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 Mar 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
anshan from 28
सलेमपुर। करीब डेढ़ साल से पुलिस से गुहार लगा रहे दिव्यांग राजेश रौनियार को अब तक न्याय नहीं मिला। इसको लेकर एक बार फिर आंदोलन की राह पकड़ने जा रहे हैं। दिव्यांग ने 28 मार्च से बेमियादी अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

करीब ड़ेढ़ साल पहले 27 अक्तूबर 2022 को अपने ऊपर हुए हमले के मामले में अब तक केस दर्ज न होने से परेशान हैं। दोनों पैर से दिव्यांग नगर के स्टेशन रोड निवासी राजेश रौनियार पुत्र फूलचंद गुप्ता ने पुनः मुख्यमंत्री व पुलिस के उच्चाधिकारियों से 28 मार्च के पहले न्याय न मिलने पर नगर के गांधी चौक पर बेमियादी अनशन शुरू करने की चेतावनी रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजकर दे दिया है।
विज्ञापन

राजेश रौनियार ने बताया कि 21 अगस्त 2023 को गांधी चौक पर बेमियादी अनशन पर बैठा था तो एक दिन बाद 22 अगस्त को सीओ सलेमपुर ने दो माह के अंदर मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने व केस दर्ज करने का आश्वासन दिया था। आज तक न्याय नहीं मिल सका है। उल्टे मुझ पर ही मारपीट का केस दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed