{"_id":"67df074fc8a5a15d150fc3b7","slug":"annual-festival-of-hanuman-aradhana-mandal-shiv-mandir-begins-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-149845-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हनुमत आराधना मंडल शिवमंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हनुमत आराधना मंडल शिवमंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू
Sun, 23 Mar 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। हनुमत आराधना मंडल शिव मंदिर बलहा का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के पहले दिन शनिवार को सड़कड़ा ब्रह्मस्थान के समीप पूजन अर्चन, भजन कीर्तन व सुंदरकांड पाठ हुआ। भजन गायकों के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। भक्ति गीतों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। मानस मर्मज्ञ रघुवंश हिंदू ने भगवान शिव विवाह की कथा का रसपान करा सभी को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा निवृत्त पुलिस उपाधीक्षक बलराम मिश्र, तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद मिश्र व कथा व्यास रघुवंश हिंदू ने किया। पूजन अर्चन के बाद कार्यक्रम स्थल पर पौधरोपण किया गया। हनुमत आराधना मंडल ने सुंदरकांड का पाठ किया। आयोजक मंडल के गोरखपुर जिला के शासकीय अधिवक्ता मनीष कुमार मिश्र, रामध्यान उपाध्याय, पूर्व प्रधान राम अधार मिश्र, दयाशंकर मिश्र, संतोष मिश्र, राजू शुक्ला, लल्लन यादव, राम नक्षत्र आदि उपस्थित रहे।